विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2022

अचानक गाड़ी चलने लगी और शख्स को टक्कर मार दी, वीडियो देख लोगों ने कहा- क्या वो ज़िंदा है?

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या वो शख्स ज़िंदा है.

अचानक गाड़ी चलने लगी और शख्स को टक्कर मार दी, वीडियो देख लोगों ने कहा- क्या वो ज़िंदा है?

आपने टारजन द वंडर कार मूवी देखी है? उस मूवी में एक कार खुद से चलता है और लोगों से बदला लेता है. हालांकि, वो एक काल्पनिक कहानी है, मगर सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है आप उससे जोड़ सकते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार से नीचे उतरता है और अपनी गाड़ी की मरम्मत करने लगता है, तभी गाड़ी अचानक आगे बढ़ती है और शख्स को जोरदार टक्कर मारती है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स गाड़ी से नीचे उतरता है और गाड़ी की मरम्मत करता ह. ठीक उसी समय गाड़ी खुद से चलने लगती है और शख्स को जोरदार टक्कर मारती है. इस टक्कर को देखने के बाद आस पास के लोग मौजूद रहते हैं, मगर वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स शटर के पास ही मौजूद रहता है. इस वीडियो को देखने के बादज लोग दंग हैं और कमेंट करते हुए शख्स की स्थिति जान रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या वो शख्स ज़िंदा है. वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है- ये तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending Video, Viral Video, Car Accident, Car Accident Viral Video, Ajab Gajab Video, Trending Video In Hindi, Viral Video In Hindi, Ajab Gajab Video In Hindi, NDTV Zara Hatke, NDTV Viral Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com