Tendua Ka Video: सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग जानवरों और पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं. इनमें से कुछ वीडियोज दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरत में डाल देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक तेंदुआ जंगल में बड़े मजे से शिकार की तैयारी करता नजर आ रहा है. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
A leopard's morning exercise is wow.
— The Figen (@TheFigen_) March 24, 2023
pic.twitter.com/5sB0qbjqGD
हाल ही में वायरल तेंदुए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो तेंदुआ शिकार से पहले तैयारी करता नजर आ रहा है. वहीं कुछ यूजर्स ये तुक्का लगा रहे हैं कि, शिकार से पहले खुद को लचीला बनाने के लिए तेंदुआ खुद को तैयार कर रहा है. तेंदुए के इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के बक्के रह गए हैं. यूं तो इंटरनेट पर तेंदुए से जुड़े कई वीडियोज आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
महज 27 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 147.9K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वर्कआउट और काम के लंबे दिन से पहले स्ट्रेचिंग जरूरी है, तेंदुए को यह आश्चर्यजनक रूप से कैसे पता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं