विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2022

फुटबॉल मैच देखने के लिए छात्र ने टीचर को लिखा आवेदन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जानकारी के मुताबिक, केरल के कोझिकोड के मूल निवासी सुनील कुमार ने अपने बेटे पार्थिव के लिए आधे दिन की छुट्टी का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा. पार्थिव को फुटबॉल देखना पसंद है. ऐसे में वो स्कूल से छुट्टी चाहता था.

फुटबॉल मैच देखने के लिए छात्र ने टीचर को लिखा आवेदन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र

Fifa World Cup: कतर में फुटबॉल का महासंग्राम चल रहा है. यह एक ऐसा मंच है, जिसे दुनिया के सभी दर्शक देखना पसंद करते हैं. विश्व के अलावा भारत में भी फुटबॉल के प्रशंसक हैं. अभी हाल ही में एक खबर आई थी कि फुटबॉल मेच देखने के लिए कुछ युवाओं ने एक घर खरीद लिया था. वो वहां शान से देखते. अभी हाल ही में फुटबॉल मैच देखने के लिए एक छात्र ने स्कूल से छुट्टी मांगी है. इस छात्र का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों को ये पत्र पसंद आ रहा है. दरअसल, केरल के रहने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र पार्थिव ने मंगलवार को अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच फीफा विश्व कप मैच देखने के लिए अपने पिता से छुट्टी का पत्र लिखा है. जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.

देखें ट्वीट

पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जानकारी के मुताबिक, केरल के कोझिकोड के मूल निवासी सुनील कुमार ने अपने बेटे पार्थिव के लिए आधे दिन की छुट्टी का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा. पार्थिव को फुटबॉल देखना पसंद है. ऐसे में वो स्कूल से छुट्टी चाहता था.

सोशल मीडिया पर यह एप्लिकेशन लोगों को पसंद आ रहा है. इस तस्वीर को @MeticulousViews) नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक 7 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं कई यूज़र ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा यह तस्वीर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर भी धड़ल्ले से शेयर की जा रही है.

देखें वीडियो- जान्हवी कपूर जिम के बाहर स्पॉट हुईं मुंबई में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Letter, Viral Leave Application, Trending Photo On Social Media, Ajab Gajab Application, Student Wrote Application, Trending Story, Ajab Gajab New
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com