Cash Gifts in Weddings: भारत में शादी का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है, गिफ्ट में क्या दें? भारतीय शादियों में अक्सर घर के वो गिफ्ट भी निकल आते हैं, जो कई बार कहीं किसी से उपहार में मिले हों या अलमारी में कहीं दबे होते हुए हों और सही वक्त पर निकालकर वापस उन्हें गिफ्ट रैप कर के देने के लिए तैयार कर लिया जाता है. ऐसे में कई बार घर में रखें या फिर खरीदे गए डिनर सेट पहली पसंद होते हैं, लेकिन कई देशों में गिफ्ट को लेकर भी कुछ नियम बने हुए हैं. इन्हीं में से एक है साउथ कोरिया, जहां शादी का पूरा सिस्टम ही अलग है. खास बात ये है कि यहां मेहमानों को फिजिकल गिफ्ट (Physical gifts) लाने की सख्त मनाही होती है. यहां कपल मेहमानों से सिर्फ और सिर्फ कैश गिफ्ट ही चाहते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि अगर आप कैश ले जाना भूल भी जाते हैं, तो वेडिंग कपल वेन्यू पर ही एटीएम मशीन की सुविधा उपलब्ध करवा देते हैं. मतलब कि ऐसे लोगों के लिए वेन्यू पर ही एटीएम मशीन भी लगवाए जाते हैं.
शादियों में अब 'कैश' का ही बोलबाला (Wedding ATM Machine)
साउथ कोरिया में शादी में कपल को सिर्फ कैश देने के पीछे की एक वजह ये भी मानी जाती है कि, वहां शादियां काफी महंगी होती हैं. वेन्यू, खाना, डेकोरेशन जैसे खर्चों को मिलाकर करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च हो जाते हैं, ऐसे में कपल को कैश गिफ्ट देना ही अच्छा माना जाता है. सोशल मीडिया पर आपने साउथ कोरिया की ऐसी कई शादियों के वीडियो देखे होंगे, जिसमें मेहमान नोट्स से भरा बड़ा सा मोटा लिफाफा कपल को देते दिखते हैं, इसका सीधा मतलब ये बताया जाता है कि, जितना ज्यादा कैश, उतना ज्यादा सम्मान.
वेन्यू पर ही लग जाता है ATM (south korea wedding cash gift)
इसके पीछे का कारण है कि अगर कोई मेहमान कैश लाना भूल जाए, तो शादी के वेन्यू पर एटीएम मशीन लगा दी जाती है, ताकि एटीएम से तुरंत कैश निकालकर लिफाफे में डालकर दूल्हा-दुल्हन को दिया जा सके.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, मची अफरा-तफरी, लोग घरों में कैद
सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा (Wedding Gifts India vs Korea)
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की इन दिनों खूब चर्चा हो रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बिल्कुल सही सिस्टम है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'काश हमारे यहां भी ऐसा होता.' आपको जानकर हैरानी होगी कि, लेकिन शादी के अलावा बर्थडे और अन्य पार्टिज या मौकों पर इसी तरह कैश गिफ्ट आम बात है.
ये भी पढ़ें:-इतिहास की इन अनोखी खोज को जान कर झन्ना जाएगा दिमाग, विशेषज्ञ भी रह गए थे हक्के-बक्के
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं