दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन में मंगलवार शाम को पांच फुट लंबा एक सांप मिला, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. सांप को बाद में पकड़ लिया गया और वन में छोड़ दिया गया. वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले एनजीओ ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों ने सांप को देखा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.
यूपी के इस शहर के रेलवे स्टेशन पर लगाया गया 'हेल्थ एटीएम', ऐसे करेंगा लोगों का 'इलाज'
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के कर्मचारी का फोन आने के बाद एनजीओ की दो सदस्यीय टीम ने सांप को पकड़ा. एनजीओ ने कहा कि बचाव दल ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर एक सुरक्षित कंटेनर में डाल दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)लेखक के बारे में
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, Metro Station, Snake At Delhi Metro Station