विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2011

हार के सदमे में कांग्रेसी नेता ने की खुदकुशी

संभावना जताई गई है कि उन्होंने नगर पालिका चुनाव में 40 वर्ष बाद कांग्रेस की पराजय से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।
सीहोर :मप्र:: सीहोर के रानी मोहल्ले में रहने वाले एक कांग्रेस नेता प्रताप पवार का शव सोमवार को सीहोर-भोपाल रेल ट्रेक पर पाया गया। संभावना जताई गई है कि उन्होंने नगर पालिका चुनाव में 40 वर्ष बाद कांग्रेस की पराजय से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस के अनुसार पवार :31: का शव ग्राम पचामा के निकट रेलवे ट्रेक पर पाया गया। उनके पजिनों का कहना है कि आठ जनवरी को नगर पालिका चुनाव के परिणाम के बाद से ही पवार चिंतित और गुमसुम थे और इस बात का जिक्र उन्होंने उसी रात अपनी पत्नी से भी किया था। पवार सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में पदाधिकारी भी रह चुके हैं। उन्होंने नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राय के चुनाव का संचालन भी किया था। पुलिस ने पवार का शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिहोर, आत्महत्या, कांग्रेस, नेता, Sihor, Suicide, Ongress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com