King Cobra in Hotel Room: जरा सोचिए, आप अपनी छुट्टियों का मजा ले रहे हैं, एक आलीशान होटल के नरम बिस्तर पर सो रहे हैं और अचानक आधी रात को आपकी गर्दन पर कोई ठंडी और चिकनी चीज रेंगती हुई गुजरे? थाईलैंड में एक कपल के साथ जो हुआ, वो किसी डरावनी फिल्म के सीन से कम नहीं था. सोते हुए कपल के बिस्तर पर मौत (किंग कोबरा) दस्तक दे चुका था.
ये भी पढ़ें:-तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'
मजे की छुट्टियां और खौफनाक सुबह (Thailand Couple Snake Video)
यह रूह कंपा देने वाली घटना थाईलैंड के खूबसूरत 'क्राबी' (Krabi) इलाके की है. एक कपल वहां बड़े चाव से अपनी छुट्टियां मनाने पहुंचा था. दिन भर की मस्ती के बाद दोनों होटल के कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कमरे के दरवाजे या खिड़की के रास्ते एक बिन बुलाया मेहमान अंदर दाखिल हो चुका है. करीब सुबह के 5 बज रहे थे, जब अचानक बंदे की आंख खुली और जो उसने देखा, उसे देखकर उसकी चीख निकल गईं.
ये भी पढ़ें:-इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर
गर्दन से होकर गुजरा जहरीला कोबरा (King Cobra Slithered Over Woman's Neck)
सबसे ज्यादा डराने वाली बात तो यह थी कि वह जहरीला किंग कोबरा (King Cobra) सीधे बिस्तर पर चढ़ गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल जब गहरी नींद में था, तब वह सांप महिला पार्टनर की गर्दन के ऊपर से रेंगते हुए निकल गया. जब पति चिल्लाया, तो पहले महिला को लगा कि शायद कोई बुरा सपना है, लेकिन जैसे ही उसने अपनी आंखों से उस काले फनधारी को बिस्तर के पास फुफकारते देखा, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. किस्मत अच्छी थी कि सांप ने किसी को डसा नहीं, वरना अंजाम बेहद बुरा हो सकता था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना मंजर (Horrifying Video Viral on Social Media)
इस पूरी घटना का वीडियो अब फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 'कन्नुत्तकोर्न उत्तरानक्रोन' नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग इस वीडियो को देखकर दंग हैं कि कोई इतनी मौत के करीब होकर भी कैसे बच गया. होटल मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि इतना बड़ा सांप आखिर कमरे के अंदर कैसे घुस आया. यह खबर उन सभी पर्यटकों के लिए एक चेतावनी है, जो नेचर के करीब वाले होटल्स में रुकते हैं.
ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं