Shibuya Scramble Crossing Video: जापान अपनी टेक्नोलॉजी के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन वहां के लोग अनुशासन के मामले में भी उस्ताद हैं. इसका जीता-जागता सबूत है टोक्यो का 'शिबुया स्क्रैम्बल क्रॉसिंग' (Shibuya Scramble Crossing). हाल ही में सोशल मीडिया पर इस चौराहे का एक एरियल वीडियो बिजली की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल लाल होता है, चारों दिशाओं से गाड़ियां ऐसे थम जाती हैं जैसे किसी ने जादू कर दिया हो, फिर शुरू होता है असली तमाशा, जिसे देखकर आप बस एक टक देखते रह जाएंगे.
3000 लोग और गजब का तालमेल (3000 People Crossing in Perfect Sync)
हैरानी की बात यह है कि एक ही बार में करीब 2,500 से 3,000 लोग सड़क पार करते हैं. बड़ी बात ये नहीं कि भीड़ कितनी है, बड़ी बात ये है कि इतने हुजूम के बावजूद कोई किसी को धक्का नहीं मारता. लोग सीधे भी चलते हैं और तिरछे (डायगोनल) भी, लेकिन सब कुछ इतना सलीके से होता है, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो. टोक्यो की इस भागदौड़ भरी जिंदगी का यह नजारा वाकई किसी अजूबे से कम नहीं है. पर्यटकों के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, जहां खड़े होकर लोग बस इस भीड़ को निहारते रहते हैं.
The Shibuya Scramble Crossing in Tokyo, Japan can see up to 3,000 people cross at a time, with the synchronized pedestrian flows creating a mesmerizing pattern of human movement.
— Wonder of Science (@wonderofscience) April 26, 2026
📽: Masaki Hanipic.twitter.com/25v53xdxvH
दुनिया का सबसे व्यस्त 'पैदल' चौराहा (World's Busiest Pedestrian Crossing in Tokyo)
इसे 'स्क्रैम्बल' सिस्टम कहते हैं, जहां पैदल चलने वालों की मर्जी चलती है. चारों तरफ ऊंची-ऊंची इमारतें और चमचमाती बड़ी स्क्रीनें इस जगह की रौनक में चार चांद लगा देती हैं. इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर दंग हैं और जापानी लोगों के डिसिप्लिन की कसमें खा रहे हैं. @wonderofscience नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है.
ये भी पढ़ें:-कलेजा मुंह को आ जाए! दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी खाते ही उछल पड़े लोग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
शिबुया क्रॉसिंग सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि इंसानी मैनेजमेंट का बेहतरीन नमूना है. यह वीडियो सिखाता है कि अगर कायदे और कानून का पालन किया जाए, तो हजारों की भीड़ भी बिना शोर शराबे और हंगामे के अपनी मंजिल तक पहुंच सकती है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं