प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (29 अप्रैल 2026) को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. पीएम ने इस हाईवे को उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा, '24 अप्रैल को मैं बंगाल में था, तब मां गंगा के दर्शन किए. कल काशी में था और आज सुबह बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य मिला. आज मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर भी प्राप्त हुआ.'
इस दौरान पीएम मोदी ने यूपी से बंगाल चुनाव पर सीधा निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, "आज लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन है, आज बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, जो खबरें आ रही हैं उससे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है. पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है, लंबी लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं. पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी वैसै निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार वोटिंग हो रहा है."
Currently, the second phase of voting is underway in Bengal. According to reports, voter turnout remains remarkably high, just as it was during the first phase.
— BJP (@BJP4India) April 29, 2026
What seemed unimaginable over the past six or seven decades is now a reality—Bengal is voting without fear. This…
बंगाल में मतदान के दौरान क्या है हाल?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है और 11 बजे तक 39.97% वोटिंग हुई है. मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. इस दौरान कई जगह हिंसा और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आ रही हैं. हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आई. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए. ऐसे ही एक मामले में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जहांगीर खान पर आरोप लगाया है.
बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय का आरोप है कि डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट में कई जगह पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीन पर बीजेपी के सिंबल के आगे टेप लगा दिया गया है, ताकि कोई भी उसे वोट न दे. इसको लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस, सीएम ममता बनर्जी और और आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी जहांगीर खान पर निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में हिंसा, कई इलाकों में झड़प; बीजेपी नेता- पोलिंग एजेंट पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं