विज्ञापन

भगवान राम, कृष्ण का जिक्र, सपा पर हमला.. पीएम मोदी ने 2027 यूपी चुनाव के लिए सेट कर दिया गोल

प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस का उद्घाटन करते हुए यूपी में कानून व्यवस्था सुधार का दावा किया और पिछली सरकारों पर अपराध की छवि बनाने का आरोप लगाया।

भगवान राम, कृष्ण का जिक्र, सपा पर हमला.. पीएम मोदी ने 2027 यूपी चुनाव के लिए सेट कर दिया गोल
  • PM मोदी ने यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
  • PM ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए पिछली सरकारों की नाकामियों को उजागर किया
  • PM मोदी ने कहा कि पूर्व में यूपी की पहचान अपराध और जंगलराज के कारण खराब हुई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्‍सप्रेस का उद्धाटन करने उत्‍तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे, तो उनके निशाने पर थी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी. इस दौरान पीएम मोदी ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गोल भी सेट कर दिया. पीएम मोदी मोदी ने कहा कि हमारा उत्तर प्रदेश भगवान राम और भगवान कृष्ण की धरती है, लेकिन पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी की पहचान अपराध और जंगलराज की बना दी थी. यूपी के माफियाओं पर फिल्में बनती थी. लेकिन अब यूपी की कानून व्यवस्था का देशभर में उदाहरण दिया जाता है. 

सपा को यूपी की ये प्रगति पसंद नहीं

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "संसाधनों का बंदरबांट करने वाले सपाइयों के हाथ से सत्ता चली गई है. इसलिए उन्हें यूपी की ये प्रगति पसंद नहीं आती है, वो एक बार फिर यूपी को पुराने समय में ढकेलना चाहते हैं, वो राज्य को जाति में बांटना चाहते हैं. समाजवादी पार्टी विकास और नारी विरोधी भी है, इसलिए संसद में महिला के हक वाले बिल को पास नहीं होने दिया. अभी बीते दिनों देश ने एक बार फिर सपा और कांग्रेस का असली चेहरा देखा है, केंद्र सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक लेकर आई. अगर ये संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण मिलता, बड़ी संख्या में हमारी माताएं और बहनें संसद और विधानसभा पहुंचती और वो भी बिना किसी और वर्ग की सीटें कमी हुए बिना, लेकिन एसपी ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया."

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी को गाली देने वालों के साथ खड़ी हो गई सपा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस बिल से राज्यों की सीटें भी बढ़ती. हमने साफ साफ कहा था कि सभी राज्यों की सीटें एक ही अनुपात में बढ़ेंगी. लेकिन यूपी को गाली देकर राजनीति करने वाली डीएमके जैसी पार्टियों को आपत्ति थी कि यूपी की सीटें कैसे बढ़ेंगी? समाजवादी पार्टी भी संसद में उन्हीं के सुर में सुर मिला रही थी. ये सपा वाले आपके वोट लेकर संसद जाते हैं और संसद में यूपी के लोगों को गाली देने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं. इसलिए यूपी के लोग कहते हैं कि सपा वाले कभी सुधर नहीं सकते हैं. ये महिला विरोधी की राजनीति ही करते हैं. सपा परिवारवाद और जातिवाद के ऊपर नहीं उठ सकते हैं. यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है."

Latest and Breaking News on NDTV

2027 चुनाव के लिए बीजेपी ने सेट कर दिया गोल 

यूपी में अगले साल यानि 2027 में विधानसभा चुनाव हैं. गंगा एक्‍सप्रेसवे, दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे, रैपिड रेल जैसे प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ एक बड़ा गोल सेट कर दिया है. इधर, नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर भी लगातार बीजेपी विरोधियों को घेर रही है. ऐसे में बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा गोल सेट कर दिया है, जहां तक पहुंचना सपा और कांग्रेस के लिए बेहद मुश्किल साबित होने वाला है.

ये भी पढ़ें :-गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर बंगाल चुनाव के लिए क्या बोले पीएम मोदी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com