विज्ञापन

शताब्दी ट्रेन में टपकती छत देख भड़का यात्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस में भारी बारिश के दौरान छत से पानी टपकने का मामला सामने आया. इस पर यात्री ने रेलवे अधिकारी से जवाब मांगा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

शताब्दी ट्रेन में टपकती छत देख भड़का यात्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शताब्दी एक्सप्रेस में लीक छत पर गुस्साए यात्री
सोशल मीडिया

प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री ट्रेन की छत से टपक रहे पानी को लेकर रेलवे अधिकारी से सवाल-जवाब करता नजर आ रहा है. यह मामला भारी बारिश के दौरान 12041 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है.

ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोच के अंदर छत से बारिश का पानी रिसकर सीटों पर गिर रहा है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन के अंदर पानी टपकने का नजारा देखकर कई लोग हैरान रह गए.

यात्री ने रेलवे अधिकारी से मांगा जवाब

जानकारी के अनुसार, पानी टपकता देख एक यात्री ने रेलवे अधिकारी को रोककर सवाल पूछने शुरू कर दिए. उसने कहा कि जब यात्री टिकट के पूरे पैसे देते हैं तो उन्हें ऐसी खराब स्थिति में सफर क्यों करना पड़ रहा है. यात्री लगातार ट्रेन के रखरखाव को लेकर जवाब मांगता रहा.

अधिकारी ने समस्या सुलझाने की कोशिश की

वीडियो में रेलवे अधिकारी यात्री को समझाने और समस्या का समाधान कराने की बात कहते दिखाई देते हैं. इसी दौरान वह फोन पर कर्मचारियों को भी इस परेशानी की जानकारी देते नजर आ रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि कोच C-6 में सीट नंबर 70, 71 और 72 के पास पानी रिस रहा है.

शताब्दी जैसी ट्रेन पर उठे सवाल

रेल में सफर करने वाले यात्री ने यह भी कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की प्रमुख और प्रीमियम ट्रेनों में से एक है. ऐसे में ट्रेन में इस तरह की तकनीकी और रखरखाव संबंधी खामियां होना चिंता की बात है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. एक यूजर ने लिखा कि क्या सरकार इसका रखरखाव नहीं करती. इसका क्या मतलब है, आप संबंधित विभाग में शिकायत करें. आपकी मांग जायज है कि रेलवे ने इसका ध्यान नहीं रखा, लेकिन किसी सरकार को दोष क्यों देना. ये विभाग भी उतने ही जिम्मेदार हैं. मेरा मानना ​​है कि इस विभाग को सरकार ने बड़ा बजट दिया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि राष्ट्र-विरोधी तत्व हमेशा राष्ट्रवादी सरकार को सरकारी सेवाओं में छोटी-मोटी कमियों के लिए निशाना बनाते हैं. यह एक ऐसे लापरवाह कर्मचारी की गलती को सुधारने की कोशिश कर रहा था, जिसने शायद सरकार की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर गड़बड़ी की थी.

यह भी पढ़ें:  भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatabdi Express, Howrah-New Jalpaiguri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com