इस साल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लोगों ने खूब पसंद किया. इस शो में बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटीज और स्टार वाइफ के साथ ही दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी भी नजर आईं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं. अपने अपरंपरागत नुस्खे और फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हुई शालिनी ने एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर वापसी की है और इस बार उन्होंने सभी को चौंका दिया है. शालिनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दर्शन के साथ डिस्को सॉन्ग पर परफॉर्म करती दिख रही हैं.
शालिनी इस सॉन्ग में एक हाई पोनीटेल के साथ चमकदार नीले जंपसूट में नजर आ रही हैं, जबकि दर्शन (जो पॉप हिट के अपने ऑटो-ट्यून्ड कवर के लिए जाने जाते हैं) एक मैटेलिक टक्सीडो बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं. वीडियो में ढिंचैक पूजा स्टाइल को दोबारा जिंदा करने की कोशिश नजर आ रही. वीडियो वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
लोगों ने लिए मजे
यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. एक इंस्टाग्राम यूजर ने मज़ाक में लिखा, "मैं अपने बच्चों को बताऊंगा कि यह ब्रूनो मार्स और लेडी गागा थे," जबकि दूसरे ने लिखा, "रुको क्या... 2024 का कोलाब." साफ है कि शालिनी पासी और दर्शन के कॉम्बिनेशन ने सभी को हैरान कर दिया है. वहीं लोग गाने बोल को लेकर भी खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ढिंचैक पूजा के बाद अब हमारे पास शालिनी है." दूसरे ने लिखा "यह भोजपुरी गाने की तरह क्यों लग रहा है?". वहीं एक ने लिखा, "आजकल हर कोई सिंगर बनना चाहता है."
ये भी देखें:- Sports Bike पर फर्राटे मारती रीलबाज दुल्हनिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं