विज्ञापन

सियोल का अनोखा फैशन शो: मॉडल्स को टक्कर देते दिखे रोबोट्स, एक जैसे कपड़े पहनकर लूट ली सारी लाइमलाइट

क्या आपने कभी सोचा है कि भविष्य में रोबोट्स क्या पहनेंगे? सियोल में हुए एक 'फिजिकल एआई' फैशन शो ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है. यहां इंसानी मॉडल्स और रोबोट्स ने एक साथ मैचिंग कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया.

सियोल का अनोखा फैशन शो: मॉडल्स को टक्कर देते दिखे रोबोट्स, एक जैसे कपड़े पहनकर लूट ली सारी लाइमलाइट
रैंप पर जब रोबोट्स और मॉडल्स एक जैसे कपड़े पहनकर उतरे, सियोल में दिखा भविष्य के फैशन का अनोखा नजारा
SOCIAL MEDIA

Robot Fashion Show: दक्षिण कोरिया की एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी कंपनी 'गैलेक्सी कॉरपोरेशन' ने हाल ही में एक ऐसा इवेंट आयोजित किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस इवेंट को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो जैसे हम साइंस-फिक्शन फिल्म में आ गए हों. सियोल में हुए इस 'फिजिकल एआई' (Physical AI) फैशन शो का मकसद एक ऐसे भविष्य को दिखाना था, जहां इंसान और रोबोट्स एक साथ रह सकें. 

इंसान और रोबोट की गजब जुगलबंदी (Humans and Robots Walked in Matching Outfits)

इस फैशन शो में रोबोट्स और इंसानों ने बिल्कुल एक जैसे आउटफिट्स पहनकर रैंप वॉक किया. यह नजारा न केवल देखने में शानदार था, बल्कि यह बताता है कि टेक्नोलॉजी फैशन की दुनिया को किस हद तक बदल सकती है. शो के दौरान रोबोट्स बिल्कुल इंसानी मॉडल्स की तरह चलते और पोज देते नजर आए, जो वहां मौजूद दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव था.

क्यों खास है ये 'फिजिकल एआई' शो (AI in fashion industry)

गैलेक्सी कॉरपोरेशन के सीईओ चोई योंग-हो का मानना है कि, भविष्य में लोग रोबोट्स से प्रेरित फैशन अपनाएंगे और रोबोट्स इंसानों से प्रेरित फैशन. उन्होंने कहा कि, यह फैशन शो इसी दिशा में पहला कदम है, ताकि हम उस आने वाले कल को क्रिएट कर सकें, जहां तकनीक और जीवन एक-दूसरे का हिस्सा हों.

यह इवेंट इसलिए भी खास है, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के मेल का एक नया चेहरा पेश करता है. यह आयोजन सिर्फ कपड़ों के बारे में नहीं था, बल्कि यह इंसानों और मशीनों के बीच के बढ़ते तालमेल का एक उदाहरण है. आने वाले समय में, ऐसी तकनीक हमारे रहन-सहन और फैशन सेंस को पूरी तरह से बदल सकती है. सियोल में दिखा यह अनूठा फैशन शो भविष्य की उन संभावनाओं की झलक है, जहां तकनीक हमारे रोजमर्रा के पहनावे का हिस्सा बन जाएगी.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली की गर्मी का कहर: डिब्बे में रखे लड्डू बने 'हलवा', वायरल वीडियो देख लोगों ने ली मौज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com