सौर मंडल की फाइल फोटो
- दुनिया भर के वैज्ञानिक वजह तलाशने में लगे
- अन्य ग्रह से अलग है यह ग्रह
- एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट से हुआ खुलासा
नई दिल्ली:
सौर मंडल के इस ग्रह से जुड़े रहस्यों को सुलझाना दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. दरअसल, वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल में यह ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां अन्य ग्रहों से उलट, हवा विपरित दिशा से चलती है. वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम 'हॉट जुपिटर ' रखा है.कनाडा के खगोल शास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर का गैसों से भरा ग्रह) पर इस ग्रह की खोज की है.
यह भी पढ़ें: NASA की बड़ी कामयाबी, गूगल एआई की मदद से खोज निकाला 8 ग्रहों वाला सौर मंडल
यह खोज सौर मंडल के बाहर पाए जाने वाले ऐसे ग्रहों के प्रति वैज्ञानिकों की समझ को चुनौती दे रही है. मैकगिल के एक वैज्ञानिक निकोलस कोवान के अनुसार हमने पहले नौ अन्य गर्म बृहस्पति का अध्ययन किया है, विशालकाय ग्रह, जो अपने तारों के करीब परिक्रमा करता है. और हर ग्रह पर पूर्व की ओर से हवाएं चलती थीं. यह एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां हवाएं उलटी दिशा से चलती हैं.
यह भी पढ़ें: नासा ने 37 साल में पहली बार किया कुछ यूं, Voyager 1 को ले आया सही ट्रैक पर
वैज्ञानिक इसकी वजहों का अध्यन कर रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह के अध्ययन से हॉट जुपिटर के तारों का चक्कर लगाने की प्रक्रिया को अधिक समझने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि सीओआरओटी-2बी ग्रह की खोज एक दशक पहले फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरिक्ष निगरानी मिशन ने की थी.
VIDEO: प्लूटो की तस्वरी आप का मन मोह लेंगी
इस ग्रह को 'हॉट जुपिटर' का नाम दिया गया है. ग्रह पर उलटी दिशा से चलने वाले हवा का खुलासा 'नेचर एस्ट्रॉनॉमी' पत्रिका में प्रकाशित हुई है.( इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Scientist Discovered A New Planet Where Wind Blows From Opposite Direction, NASA, ISRO, JUPITER