Bull attacks child viral video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल और दिमाग कई बार डर की वजह से सहम जाता है और आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि, आखिर ऐसा क्यों हुआ. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा बच्चा घर के बाहर आंगन में खड़ा है, लेकिन तभी तेजी से एक सांड उसकी ओर भाग कर आता है और उसे अपनी सींगों से कुचल देता है. ये घटना इतनी खतरनाक है कि कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता.
सांड ने किया कांड (saand ka hamla viral video)
सांड बच्चे को कुचलने के बाद उसके ऊपर बैठ जाता है और उसे छोड़ने का नाम नहीं लेता. जब आप वीडियो देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि बच्चा किस गंभीर दर्द-पीड़ा से गुजर रहा होगा, जिस समय सांड ने बच्चे पर हमला किया था, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, लेकिन जब सांड बच्ची पर हमला कर देता है, उसके कुछ ही देर बाद एक शख्स मदद के लिए दौड़ता है और सांड के नीचे दबे बच्चे को निकाल लेता है. ठीक उसके बाद एक स्कूटी पर सवार युवक भी मदद के लिए पहुंचता है. हैरानी की बात ये है कि सांड हमले के बाद बच्ची को अपने नीचे दबाकर शांत होकर बैठ जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों का फूटा गुस्सा (bacche par saand ne kiya attack)
बता दें, आए दिन ऐसे मामले आ रहे हैं, जहां पालतू जानवर छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो लोग इन पालतू जानवरों को पालते हैं, वह इन्हें खुला छोड़ देते हैं, लेकिन बाद में यही जानवर बच्चों और अन्य लोगों को घातक नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में आपको भी सलाह दी जाती है, अपने घरों के आस-पास छोटे बच्चों को इन जैसे पालतू जानवरों से दूर रखा जाएं. सोशल मीडिया पर जिन-जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, कि बच्चे को कभी अकेले नहीं छोड़ना चाहिए. वहीं एक यूजर ने पालतू जानवर रखने वालों से आग्रह किया है कि, इन्हें बांधकर रखें और खुला न छोड़े.
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं