Ind Vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट (Ind Vs Eng 3rd Test) अहमदाबाद में खेला जाना है. जिससे पहले खिलाड़ी पसीना बहाते दिखे. इसी बीच खिलाड़ियों ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की बेटी अदिति (Aditi) का बर्थडे मनाया. इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा (Samaira) ने अदिति (Aditi) के लिए माइक पर बर्थडे सॉन्ग गाया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पोस्ट किया है. समायरा (Samaira) ने अदिति (Aditi) को माइक पर बर्थडे विश किया, अदिति ने माइक छीनने की कोशिश की. तो समायरा पीछे हो गईं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अदिति पुजारा कुर्सी पर बैठी हुई हैं. सामने समायरा खड़ी हैं और माइक पर हैप्पी बर्थडे टू यू गा रही हैं. तभी अदिति समायरा से माइक छीनने की कोशिश करती हैं. तभी समायरा पीछे मुड़ जाती हैं और माइक नहीं देती हैं. तभी पीछे से आवाज आती है, अदिति को माइक दे दो. लेकिन वो गाना गाने में मस्त रहती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फील्ड से बाहर शर्मा और पुजारा की पार्टनरशिप बनते हुए. समायरा का क्यूट बर्थडे विश चेतेश्वर पुजारा की बेटी को.'
इस वीडियो के 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजारों लाइक्स हो चुके हैं. लोगों को समायरा की आवाज बहुत प्यारी लग रही है. इससे पहले भी समायरा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं