विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2011

'खूबसूरत महिलाओं के गर्भवती बनने से है नफरत'

रामगोपाल वर्मा ने पिता बनने जा रहे अभिषेक बच्चन को बधाई देते हुए कहा कि वह खूबसूरत महिलाओं का गर्भवती होना पसंद नहीं करते हैं।
नई दिल्ली: अपने हास्यबोध और तीखी टिप्पणियों के लिए मशहूर फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने भविष्य में पिता बनने जा रहे अभिनेता अभिषेक को बधाई देते हुए कहा कि हालांकि वह खूबसूरत महिलाओं का गर्भवती होना पसंद नहीं करते हैं लेकिन आपकी पत्नी होने के नाते ऐश्वर्या को छूट है। वर्मा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, जूनियर बच्चन, मैं खूबसूरत महिलाओं का गर्भवती होना पसंद नहीं करता हूं लेकिन चूंकि वह आपकी पत्नी हैं इसलिए मैं उन्हें एक अपवाद कहूंगा। उन्होंने कहा, मैं खूबसूरत महिलाओं की पूजा करता हूं और उनके मां बनने से घृणा करता हूं। ऐश्वर्या के मामले में चूंकि वह सबसे सुंदर हैं इसलिए मैं और भी ज्यादा घृणा करता हूं। वर्मा ने कहा कि वह इस जोड़े को लेकर बेहद खुश हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खूबसूरत, महिला, गर्भवती, नफरत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com