विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो पूरी सच्चाई मत बताइए! रिक्रूटर ने बताईं 4 सीक्रेट बातें, जो इंटरव्यू में कभी नहीं बतानी चाहिए

इंटरव्यू में क्या पूरी सच्चाई बताना सही है या खुद को स्मार्ट तरीके से पेश करना ज्यादा जरूरी? एक रिक्रूटर की वायरल पोस्ट ने इस सवाल पर बहस छेड़ दी है, जिसमें उम्मीदवारों को 4 अहम बातों पर अलग तरीके से जवाब देने की सलाह दी गई है.

नौकरी चाहिए तो पूरी सच्चाई मत बताइए! रिक्रूटर ने बताईं 4 सीक्रेट बातें, जो इंटरव्यू में कभी नहीं बतानी चाहिए
इंटरव्यू सच का टेस्ट नहीं है! रिक्रूटर की पोस्ट वायरल, लोग हुए हैरान

नौकरी के इंटरव्यू को अक्सर लोग एक परीक्षा की तरह लेते हैं, जहां हर सवाल का पूरी ईमानदारी से जवाब देना जरूरी माना जाता है. लेकिन, हाल ही में एक रिक्रूटर की वायरल पोस्ट ने इस सोच को चुनौती दी है. उसने कहा, कि इंटरव्यू सच बताने का टेस्ट नहीं, बल्कि एक तरह की नेगोशिएशन है, जहां उम्मीदवार को खुद को सही तरीके से पेश करना आना चाहिए. इस सलाह ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है कि आखिर इंटरव्यू में कितनी सच्चाई सही है और कितना स्मार्ट प्रेजेंटेशन जरूरी.

इंटरव्यू को समझें एक ‘नेगोशिएशन'

एक रिक्रूटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा, कि इंटरव्यू को परीक्षा की तरह नहीं, बल्कि एक सौदे की तरह देखना चाहिए. उनके मुताबिक, कंपनी आपकी स्किल्स खरीदना चाहती है और आपको खुद को उसी हिसाब से पेश करना चाहिए.

इन 4 बातों में ‘पूरी सच्चाई' से बचने की सलाह

1. लंबे समय से बेरोजगार होना

रिक्रूटर का कहना है कि अगर कोई उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश में है, तो उसे सीधे-सीधे यह नहीं बताना चाहिए. इससे कई बार नकारात्मक धारणा बन जाती है. बेहतर है कि खुद को चुनिंदा अवसर तलाशने वाला दिखाएं.

2. हर जगह अप्लाई करना

अगर आप कई कंपनियों में आवेदन कर रहे हैं, तो यह बताने से बचें. इसके बजाय कहें कि आप उन्हीं भूमिकाओं पर ध्यान दे रहे हैं जो आपकी स्किल्स से मेल खाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. कंपनी के बारे में जानकारी

कम तैयारी करके इंटरव्यू में जाना आपको लापरवाह दिखा सकता है. थोड़ी रिसर्च करके जाना जरूरी है ताकि आप इंटरेस्टेड और सीरियस लगें.

4. अपने काम का वर्णन

कई लोग सिर्फ यह बताते हैं कि उन्होंने क्या काम किया. रिक्रूटर की सलाह है कि आप अपने काम का असर दिखाएं, जैसे- नंबर, ग्रोथ या रिजल्ट के साथ.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग राय दी है. कुछ ने कहा, कि इंटरव्यू में स्मार्ट तरीके से खुद को पेश करना जरूरी है. वहीं, कुछ लोगों ने इसे ईमानदारी के खिलाफ बताया और कहा कि यह गलत दिशा में ले जा सकता है. कुछ हायरिंग मैनेजर्स ने यह भी बताया कि ऐसे सवालों का इस्तेमाल कंपनी यह समझने के लिए करती है कि उम्मीदवार को ऑफर देने में कितनी प्रतिस्पर्धा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दुबई की 23 साल की लड़की का Acne Transformation वायरल, बिना दवा सिर्फ 2 बदलाव से बदल गई स्किन

क्योंकि मैं मैन हूं... IIT ग्रेजुएट ने शादी के लिए रखीं ऐसी अजीब शर्तें, मैचमेकर ने लगा दी क्लास!

दोगुनी सैलरी का ठुकराया ऑफर! महिला ने बताई 5 बड़ी वजह, क्यों लाइफ में अब कभी नहीं करेगी कॉर्पोरेट जॉब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com