जॉब इंटरव्यू में कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं. ये सवाल आपकी पर्सनेलिटी, सोच, काम के तरीके आदि से संबंधित हो सकते हैं. दरअसल, अब केवल डिग्री या स्किल्स होना ही काफी नहीं हैं, बल्कि इंटरव्यू में आपकी समझदारी को परखा जाता है और जवाब देने का तरीका भी मायने रखता है. अक्सर इंटरव्यू में कुछ ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब आपको आना ही चाहिए. ये सवाल आपके कॉन्फिडेंस और सोच को परखने के लिए होते हैं.
जान लें इन 5 ट्रिकी सवालों के जवाब
प्रश्न- अपने बारे में बताइए.
ये बहुत ही कॉमन सवाल है. लेकिन अधिकतर इंटरव्यू में पूछा जाता है. कई बार तो इससे ही इंटरव्यू की शुरुआत होती है. इस सवाल का जवाब देते समय आप अपनी शिक्षा, अनुभव, स्किल्स के बारे में जरूर बताएं. अपने बारे में बहुत लंबा इंट्रो कहने से बचें.
प्रश्न- आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
यह सवाल ऐसा है जिसे सुनते ही लोग अक्सर सकपका जाते हैं. लेकिन यहां आपको आत्मविश्वस से भरपूर रहना है. इसलिए आप इस सवाल के जवाब में अपनी ऐसी कमजोरी बताएं, जो ऐसी ना लगे जिसे ठीक ना किया जा सकता हो. साथ में यह भी बताएं कि आप अपनी कमजोरी को कैसे सुधार रहे हैं.
प्रश्न- हमारी कंपनी में क्यों काम करना चाहते हैं?
जब आपसे ये प्रश्न पूछा जाता है तो उम्मीद की जाती है कि आपको कंपनी के बारे में पता होगा. इसका जवाब आपकी रिसर्च और इंटरेस्ट को दिखाता है. इसलिए इंटरव्यू के पहले ही कंपनी के बारे में जानकारी जुटा लें और बताएं कि आप कैसे वैल्यू जोड़ सकते हैं.
Tea Taster से Drone Pilot तक, ये हैं नए जमाने के 5 Offbeat Career, लाखों में होती है कमाई
प्रश्न- अगर अज आपको रिजेक्ट कर दिया गया तो क्या करेंगे?
यह सवाल आपके एटीट्यूड को परखने के लिए किया जाता है. इसलिए इस तरह का सवाल सुनकर नाराज या गुस्सा ना हों. इसका पॉजिटिव जवाब दें जैसे कि आप सीखकर और बेहतर तैयारी के साथ फिर से कोशिश करेंगे.
प्रश्न- आपकी सैलरी एक्सपेक्टेशन क्या है?
यह ऐसा सवाल है जो जरूर पूछा जाता है. इसलिए इसके जवाब को सोच-समझकर दें. मार्केट रिसर्च के आधार पर ऐसी सैलरी रेंज बताएं जिसमें कंपनी का बजट फिट हो जाए और आपकी ग्रोथ भी हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं