विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2011

बुलंदशहर में आठ माह की बच्ची से दुष्कर्म

जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर कस्बे में एक युवक ने आठ माह की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर: जनपद बुलन्दशहर के शिकारपुर कस्बे में एक युवक ने आठ माह की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आरकेएस राठौर ने बताया कि सायं करीब चार बजे कस्बा शिकारपुर के मोहल्ला नौगजा निवासी संजय की पत्नी अपनी आठ माह की बच्ची को पालने में सोता छोड़कर किसी काम से घर से बाहर चली गई थी। इसी दौरान पड़ोस का कान्ती नामक 17 वर्षीय युवक घर में घुस आया और बालिका से दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका की मां को घर में आता देख वह भाग खड़ा हुआ। लहूलुहान बालिका को उसके परिजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेप, आठ माह, लड़की, दुष्कर्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com