साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विनम्र व्यवहार के लिए सुर्खियों में रहते हैं. साउथ इंडिया में रजनीकांत को लोग भगवान का रूप मानते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक फैन की इच्छा को पूरा करते हुए उसे अपने घर बुलाया और मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने फैन को कई तोहफे भी दिए. दरअसल, प्रणव बालसुब्रमण्यम (Pranav Balasubramanyan) का जन्म बिना हाथों के हुआ था.
यह भी पढ़ें: वो आदिवासी महिला, जिनकी पेंटिंग इटली में होगी शोकेस
हालांकि, इसके बाद भी उन्हें उनके सपने पूरे करने से कोई नहीं रोक पाया. वह अपने पैरों से पेंटिंग करते हैं और आर्टिस्ट हैं. इसके अलावा वह सेल्फी लेना, दूसरों से हाथ मिलाना और लिखने जैसे काम भी अपने पैरों से करते हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने रिएलिटी शोज में जीती हुई चीजें केरल में आई बाढ़ के वक्त मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणव ने हाल ही में तमिल की एक साप्ताहिक पत्रिका ''आनंद विकटन'' को दिए एक इंटरव्यू में रजनीकांत से मिलने की इच्छा जताई थी. इसके बाद जब रजनीकांत को इस बारे में पता चला तो उन्होंने प्रणव को अपने घर पर बुलाया और उससे मुलाकात की.
इस दौरान प्रणव ने थलाईवा को एक पेंटिंग भी गिफ्ट की जिसे उसने खुद बनाया था. रजनीकांत के प्यार भरे अंदाज को देख कर उनके फैन्स काफी खुश हुए और उन्होंने ट्वीट्स करते हुए सुपरस्टार की तारीफ भी की.
Mindblowing new pics of #Thalaivar #SuperstarRajinikanth with special artist #Pranav (he was born without hands and is from Alathur, Kerala)
— hari prasad (@__haripra_arsni) December 2, 2019
Such humility and charm pic.twitter.com/o1TQHFZiDM
That is Thalaivar for you He never considers himself as a Superstar. He considers himself a regular human being & wishes to be treated the same. Never looks fwd to any special treatment. Thalaiva #Thalaivar #SuperstarRajinikanth #PranavMeetsThalaivar #Rajinikanth #Pranav https://t.co/9biEtGXgo8
— Vijay Andrews (@vijayandrewsJ) December 2, 2019
Thalaivar great man
— Rajadurai (@Rajadur39938263) December 3, 2019
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं