एक ऐसा सुपरस्टार है, जिसके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं. उनकी एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. लेकिन एक समय था जब यह सुपरस्टार गलत रास्ते पर चला गया था. वह बुरी संगत में पड़ गया था और उसे कई बुरी आदतें लग गई थीं. खुद सुपरस्टार ने बताया था कि वह गलत लोगों के साथ रहने लगा था. वह दिन में दो बार मटन खाता था, रोज शराब पीता था और इतनी सिगरेट पीता था कि उसकी गिनती ही नहीं थी. यह बात उस समय की है जब वह एक बस कंडक्टर के रूप में काम करता था.
कौन है यह सुपरस्टार?
क्या आप इस सुपरस्टार का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें. यह सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि 'थलाइवा' के नाम से मशहूर रजनीकांत हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक रजनीकांत ने बताया था, "जब मैं बस कंडक्टर था, तब कुछ गलत लोगों की संगत में पड़कर मैं बुरी आदतों का शिकार हो गया था. मैं दिन में दो बार मटन खाता था, रोज शराब पीता था और सिगरेट की तो कोई गिनती ही नहीं थी. जब मैं सिनेमा में आया, तो आप सोच सकते हैं कि पैसे और शोहरत के साथ मेरी ये आदतें कितनी बढ़ गई होंगी."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पत्नी ने बदली जिंदगी
रजनीकांत ने बताया कि उनकी पत्नी लता ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने कहा, "लता ने अपने प्यार और देखभाल से मुझे सही रास्ते पर लाया. इसके अलावा, सही डॉक्टरों की सलाह ने भी मेरी बहुत मदद की."
रजनीकांत की फिल्में
रजनीकांत की आखिरी फिल्म 'जेलर' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से की थी. उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'बाशा', 'कबाली', 'शिवाजी', 'जेलर' और '2.0' शामिल हैं. फैंस को रजनीकांत का स्टाइलिश अंदाज बहुत पसंद है. उनकी आने वाली फिल्मों में 'वेट्टैयन' और 'कूली' शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं