विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2011

पिता ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका

राजस्थान में एक पिता ने कथित तौर पर गृहक्लेश से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले के सदर थाना इलाके में एक पिता ने कथित तौर पर गृहक्लेश से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।  पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कि सुरेश (35) ने कविता (10), बीना (8) और गोलू (छह) को कुएं में फेंक दिया और बाद में खुद भी उसमें कूद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर चारों को निकाल कर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शुरुआती जांच में घटना के पीछे गृहक्लेश को कारण मान रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, पिता, बच्चे, कुंआ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com