विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2022

मुर्गी को गलती से अपनी मां समझ बैठे कुत्ते के बच्चे, करने लगे कुछ ऐसा, देखकर मुर्गा भी हुआ परेशान!

इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आज आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी.

Also Read in
मुर्गी को गलती से अपनी मां समझ बैठे कुत्ते के बच्चे, करने लगे कुछ ऐसा, देखकर मुर्गा भी हुआ परेशान!
मुर्गी को गलती से अपनी मां समझ बैठे कुत्ते के बच्चे

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इंटरनेट पर ज्यादातर नफरत से भरी चीजें ही देखने को मिलती हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब नकारात्मकता के बीच थोड़ी सी खुशी की किरण चमकती है. अब इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आज आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी. योग द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दो कुत्ते के बच्चों को एक मुर्गी को गलती से अपनी मां समझते हुए दिखाया गया है.

जबकि मुर्गियां आसानी से चूजों और अन्य जानवरों को अपनाने और उनकी देखभाल करने के लिए जानी जाती हैं. वीडियो में एक मुर्गी दो पिल्लों की देखभाल करती नजर आ रही है. 10 सेकेंड की इस क्लिप में एक मुर्गी को अपने मोटे पंखों से पिल्लों को ढकते हुए दिखाया गया है. आगे वीडियो में, एक मुर्गा नजर आता है और उन्हें देखकर थोड़ा भ्रमित लग रहा था.

देखें Video:

इस मनमोहक वीडियो को कई लाइक्स और कमेंट्स के साथ लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट किया, "मुर्गा परेशान... क्या उसकी मुर्गी वफादार नहीं थी." एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह लगभग वैसा ही है जैसे मुर्गा उसे देख रहा हो और सोच रहा हो कि यह कैसे हुआ?" चौथे ने लिखा, "मांएं किसी की भी मां होती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puppy Confuses Hen As Its Mom, Cute Viral Video, Puppy Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com