विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2018

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति ने खरीदा आलीशान बगंला, शादी के बाद रहेंगे इसी घर में, देखें Inside Photos

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के 4,129 sq. फीट के इस घर में 5 बेडरूम, 4 बाथरूम और एक बहुत ही बड़ा ओपन पूल भी है. 

प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति ने खरीदा आलीशान बगंला, शादी के बाद रहेंगे इसी घर में, देखें Inside Photos
निक जोनास से शादी के बाद इस आलीशान मेंशन में रहेंगी प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अब इस आलीशान मेंशन में रहने वाले हैं. निक ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में इस घर को खरीदा है, जिसकी कीमत 6.5 मिलियन डॉलर (लगभग 48 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही शादी करने वाले हैं और शादी के बाद वो इसी घर में रहने वाले हैं. हाल ही में, मुम्बई में दोनों ने भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक सगाई की थी. इस सगाई में घर के कुछ खास लोग ही मौजूद थे. वहीं, इसी दिन शाम को निक और प्रियंका ने सगाई पार्टी भी दी. लेकिन अभी शादी की तारिख तय नहीं हो पाई है. 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के 4,129 sq. फीट के इस घर में 5 बेडरूम, 4 बाथरूम और एक बहुत ही बड़ा ओपन पूल भी है. 

खबरों की मानें तो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा 30 नवंबर को शादी कर सकते हैं. सगाई की तरह शादी में भारतीय रीति-रिवाज़ों के साथ राजस्थान के जोधपुर में हो सकता है. यहां शादी का फंक्शन तीन दिन (संगीत, शादी और रिसेप्शन) चल सकता है. शादी में भी खास दोस्त और परिवार वाले ही रहेंगे. बता दें, कि अभी प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तारिख को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

यहां देखें प्रियकां चोपड़ा और निक जोनास के आलीशान घर की खास तस्वीरें : 

मेंशन का साइड व्यू. 
 
tbssdsqo

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनास के घर का रेस्ट रूम.
 
qak6lldg

मेंशन का फ्रंट व्यू
 
nt4gpfs8

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर के बाहर बना बड़ा पूल
 
d11g623

मेंशन में बना आलीशान बाथरूम
 
34864f5o
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Nick Jonas New House, Priyanka Chopra New House Photos, Priyanka Chopra Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com