Trending: अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी प्रिंसटन से पीएचडी करने वाले 30 साल के जैक वीस आज बेरोजगार हैं. साल 2024 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद से वे अब तक 2300 से ज्यादा कंपनियों में नौकरी के लिए फॉर्म भर चुके हैं, लेकिन उन्हें कहीं काम नहीं मिला है. पढ़ाई में वे इतने तेज हैं कि उनकी एक रिसर्च की तारीफ खुद नोबेल कमेटी भी कर चुकी है. फिर भी जॉब नहीं मिलने के कारण अब वे अपने माता-पिता के साथ अपने बचपन के घर में रह रहे हैं.
दवा बनाने से लेकर केक फैक्ट्री तक में मांगा काम
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैक ने केमिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट करने के बाद सबसे पहले बड़ी दवा कंपनियों और लैब्स में नौकरी तलाशी थी. लेकिन जब वहां से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से लेकर फ्रोजन केक बनाने वाली कंपनी में भी काम मांगा. अपने पुराने कॉलेज के साथियों से भी बात की, लेकिन उन्हें सिर्फ जॉब साइट्स चेक करते रहने की ही सलाह मिली.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक काम मिला, लेकिन मैसेज भेजकर निकाल दिया
रिपोर्ट के मुताबिक, काफी धक्के खाने के बाद, जनवरी 2026 में जैक को एक स्टार्टअप में एआई ट्रेनिंग देने की पार्ट टाइम जॉब मिली थी. वहां उन्हें एक घंटे के 70 डॉलर मिलते थे. लेकिन काम के घंटे फिक्स्ड नहीं थे. कभी उन्हें हफ्ते में 20 घंटे काम मिलता, तो कभी सिर्फ 4 घंटे. कुछ समय बाद काम मिलना ही बंद हो गया और मार्च में एक ग्रुप चैट पर मैसेज भेजकर उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया.
हमेशा टॉपर रहे, आज हालत देख माता-पिता भी हैरान
जैक बचपन से ही पढ़ाई में टॉपर रहे हैं. साल 2018 में प्रिंसटन यूनवर्सिटी जाने से पहले वीस ने सर्वोच्च सम्मान के साथ राइस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की थी. उन्होंनें मशीन लर्निंग की मदद से बर्फ जमाने के तरीके पर शानदार रिसर्च की थी. लेकिन अपनी योग्याताओं के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला. उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और बेटे की हालत देखकर परेशान हैं. उनकी मां ने जैके के भरे हुए जॉब एप्लीकेशन फॉर्म खुद चेक किए थे, जिसमें कोई गलती नहीं थी.
अब लॉ की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रहे जैक वीस
नौकरी पाने में लगातार मिल रही निराशा के बाद भी जैक ने हार नहीं मानी है. अब वे लॉ की पढ़ाई करने की सोच रहे हैं और नवंबर में एडमिशन के लिए टेस्ट देने वाले हैं. इसके अलावा, वे खेतों से फालतू घास निकालने वाला एक एआई ड्रोन भी बना रहे हैं, ताकि अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकें.
अमेरिका में नौकरियां क्यों नहीं मिल रही हैं?
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस समय अमेरिका में कंपनियां नई भर्तियां बहुत कम कर रही हैं और जो लोग काम कर रहे हैं, वो अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं. नतीजा यह है कि कोरोना काल के छोड़ दें तो अमेरिका में लंबे समय तक बेरोजगार रहने वालों की संख्या पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है.
यह भी पढ़ें | 30 की उम्र में रिटायरमेंट का प्लान बताकर चर्चाओं में आया बैंक एम्प्लाई, बोला- पैसों की नहीं रहेगी टेंशन
यह भी पढ़ें | कौन हैं तेजस सुदर्शन? जिन्होंने चेन्नई मेट्रो में 90 सेकंड के अंदर पीएम मोदी को समझाए अपने 2 एआई प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं