विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

VIDEO: फ्लाइट में अचानक बैग में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच एयर होस्टेस ने किया ऐसा

चीन की डोमेस्टिक फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई क्योंकि बैग में रखे पॉवर बैंक में आग लग गई थी. ये आग तब लगी जब यात्री प्लेन पर चढ़ रहे थे. आग लगते ही प्लेन में अफरा-तफरी मच गई थी.

VIDEO: फ्लाइट में अचानक बैग में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच एयर होस्टेस ने किया ऐसा
चीन की डोमेस्टिक फ्लाइट में बैग में रखे पॉवर बैंक में आग लग गई.
  • चीन की डोमेस्टिक फ्लाइट में बैग में रखे पॉवर बैंक में आग लग गई.
  • आग तब लगी जब यात्री प्लेन पर चढ़ रहे थे.
  • आग को जल्द की काबू कर लिया गया.
नई दिल्ली: चीन की डोमेस्टिक फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई क्योंकि बैग में रखे पॉवर बैंक में आग लग गई थी. ये आग तब लगी जब यात्री प्लेन पर चढ़ रहे थे. आग लगते ही प्लेन में अफरा-तफरी मच गई थी. आग को जल्द की काबू कर लिया गया. किसी की भी हताहत होने की खबर नहीं है. 

मैच के दौरान कोहली ने की धवन की हेड मसाज, देखें वायरल VIDEO

ये वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया है. नजर आ रहा है कि एक लगेज में आग लगी हुई है. क्रू मेंबर आग बुझाने की कोशिश में लग गया. वहीं कुछ पैसेंजर्स भी आग बुझाने के लिए आ गए. आग बुझाने के लिए पानी की बोतल फेंकी गई और तो और जूस से भी आग को बुझाने की कोशिश हुई. कुछ ही सेकंड में आग को काबू में कर लिया गया.

VIDEO: हवा में नीचे उतरने के लिए खोला पैराशूट, नहीं खुला तो देखिए क्या हुआ

हादसा होने के बाद चीन के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गया. पुपल्स डेली चाइना की खबर के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब चीन दक्षिणी विमान उड़ान शंघाई के लिए उड़ने जा रहा था. ग्वांगहऊ में प्लेन में बैग में रखे पॉवर बैंक में आग लग गई. Channel NewsAsia की खबर के मुताबिक, हादसा CZ3539 फ्लाइट में हुआ. अचानक फ्लाइट में एक बैंग से आग निकलने लगी थी. एयरलाइन के स्टेटमेंट के मुताबिक, फायर और सेक्यूरिटी डिपार्टमेंट की मदद से आग पर काबू पाया गया. 

सड़क पर घूम रहा था जहरीला सांप, पीछे पड़ा लोगों के तो जानिए क्या हुआ

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Domestic Flight, Power Bank, Power Banks On Flights, Weibo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com