विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2011

विश्व जनसंख्या छू सकती है 7 अरब का आंकड़ा

मास्को: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने बताया कि इस महीने विश्व जनसंख्या सात अरब के आंकड़े को छू सकती है। 50 साल पहले तीन अरब रही विश्व जनसंख्या के 2100 तक 10 अरब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने कहा कि यद्यपि विश्व जनसंख्या के इस आंकड़े को छूने की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की गई है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने सांकेतिक तौर पर 31 अक्टूबर तिथि घोषित की है। विश्व जनसंख्या 1960 से अबतक दोगुनी हो चुकी है। जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि विकासशील देशों में पाई गई है। विश्व के 10 अत्यधिक जनसंख्या वाले देशों में केवल तीन विकसित देश अमेरिका, रूस एवं जापान शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च चिकित्सा सुविधाओं से लैस समाज में मृत्युदर में गिरावट आती है लेकिन जन्म दर उच्च बन रहती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार 2050 तक विश्व जनसंख्या में होने वाली वृद्धि में विकासशील देशों का योगदान 97 फीसदी रहेगा। 2050 तक विश्व की 86 फीसदी आबादी विकसित स्थानों पर निवास करेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
अचानक चलती ऑटो में चढ़ गया शख्स, खुद को पुलिसवाला बताकर महिला से मांगने लगा 50 हज़ार रुपए, पूरा मामला उड़ा देगा होश
विश्व जनसंख्या छू सकती है 7 अरब का आंकड़ा
सड़कों पर भीख मांगने से लेकर डॉक्टर बनने तक का सफर, जज़्बे और उम्मीदों से भरी है पिंकी हरयान की कहानी
Next Article
सड़कों पर भीख मांगने से लेकर डॉक्टर बनने तक का सफर, जज़्बे और उम्मीदों से भरी है पिंकी हरयान की कहानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com