पुलिसवाले जब भी सड़क पर किसी को रोकते हैं, तो इसका मतलब यही होता है कि या तो उसका चालान कटेगा या पुलिस की नजरों में वो कोई संदिग्ध है या फिर उसने कोई न कोई गलती तो जरूर की है. लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर तमिलनाडु (tamilnadu) से एक वीडियो वायरल (Viral video) हो रहा है, जिसमें पुलिसवाले ने एक बाइकर (Biker) को किसी अच्छे काम के लिए रोका है. इस वीडियो में पुलिसवाले और बाइकर की अच्छाई ने लोगों का दिल जीत लिया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिसकर्मा और बाइकर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
देखें Video:
दरअसल, तमिलनाडु में एक पुलिसवाले ने बीच सड़क पर एक बाइकर को रोक लिया और उससे पूछा कि क्या वो तेनकासी जा रहा है? बाइक सवार 24 साल के लड़के ने जब हां कहा तो पुलिसकर्मी ने उसे एक दवा की बोतल देते हुए कहा, कि उसी रास्ते पर एक बस जा रही है जिसमें बैठी एक बुजुर्ग महिला की दवा गिर गई है. इस दवा को उन्हें देना है, जिसके बाद लड़का बस का पीछा करते हुए बुजुर्ग तक पहुंचता है और उन्हें उनकी दवा दे देता है. लड़के की इस अच्छाई की वजह से आज हजारों लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सोशल मीडिया पर यह वीडियो अन्नी अरुण (AnnyArun) नाम के एक यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर अपलोड किया गया है. वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से पुलिसवाले और बाइकर ने मिलकर बुजुर्ग महिला की मदद की. इस वीडियो ने लोगों को मदद और इंसानियत बनाए रखने की सीख दी है. इस वीडियो को अबतक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है. कई यूजर्स ने लड़के के पुलिसकर्मी पर भरोसा कर उसकी बात मानने की सराहना की है, तो कुछ ने इस वीडियो को प्री प्लांड भी बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं