विज्ञापन

भारत की सुपरपावर मान रही दुनिया... फरवरी में फ्रांस, ब्राजील जैसे दिग्गज देशों के नेता क्यों आ रहे दिल्ली

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा भी भारत आ रहे हैं. दिग्गज देशों के नेता एक-एक करके भारत आ रहे हैं. यूरोपीय संघ के नेता भी भारत आ चुके हैं.

भारत की सुपरपावर मान रही दुनिया... फरवरी में फ्रांस, ब्राजील जैसे दिग्गज देशों के नेता क्यों आ रहे दिल्ली
French President Emmanuel Macron, Brazil President Luiz Inacio Lula da Silva
  • भारत ने 2025 में वैश्विक कूटनीति में तेजी लाकर यूरोपीय नेताओं के नए दौर के दौरे से अपनी छवि मजबूत की है
  • जनवरी 2025 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच 16वें शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौता हुआ है
  • फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत का चौथा दौरा किया और राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर अंतिम चर्चा हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दुनिया भर में मची उथल-पुथल के बीच भारत ने वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक मुहिम तेज कर दी है. 2025 में टैरिफ टेंशन का दौर पीछे छोड़ते हुए भारत ने ग्लोबल पावर की छवि को और धार दी है. इसकी शुरुआत यूरोपीय नेताओं के जनवरी में नई दिल्ली दौरे से हुई और भारत ने बड़ी ट्रेड डील कर व्यापारिक अवरोधों को दूर करते हुए रास्ता दिखाया.  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए और 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में 25 से 27 जनवरी के दौर में ट्रेड डील हुई. 

यूरोपीय संघ से ट्रेड डील

यूरोपीय संघ (EU) में 27 देश हैं. उसकी जीडीपी लगभग 22.5 ट्रिलियन डॉलर है. अमेरिका और चीन के बाद यूरोपीय संघ सामूहिक रूप से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड डील कर भारत ने अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए नया बाजार हासिल किया.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं. दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की मजबूती ही है कि ये मैक्रों का चौथा भारत दौरा है. पीएम मोदी के फरवरी 2025 में पेरिस दौरे के बाद यह यात्रा बेहद अहम है. 

ये भी पढ़ें - VIDEO: अरे ये तो मैक्रों हैं... मुंबई के मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने की जॉगिंग, हैरान रह गए लोग

राफेल डील पर मुहर

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. नेवी के लिए 26 राफेल-एम फाइटर जेट खरीदने पर आखिरी मुहर लग सकती है. राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली में भारत मंडपम में 17-18 फरवरी को ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit 2026) में भाग लेंगे. दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े समझौतों के आसार हैं. 

यूरोप के बाद अमेरिका से भी फ्री ट्रेड डील

यूरोपीय संघ से मुक्त व्यापार समझौते के बीच भारत और अमेरिका के बीच भी ट्रेड डील फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर समझौता हो गया है. दोनों देशों के बीच ये ज्यादातर उत्पादों पर शुल्क नहीं लगेगा या फिर बेहद कम रह जाएगा. इससे पहले दिसंबर में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी शिखर सम्मेलन में शिरकत करने भारत आए थे.

ये भी पढ़ें - मुंबई में आज PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की हाई प्रोफाइल मुलाकात, राफेल से हैमर मिसाइल तक... जानें- किन मुद्दों पर होगी बात

ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत दौरा

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डि सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) पांच दिनों की यात्रा पर 18 फरवरी 2026 को भारत पहुंच रहे हैं और 22 फरवरी तक रहेंगे. राष्ट्रपति लूला 19-20 फरवरी को दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच मुख्य शिखर बैठक 21 फरवरी को होगी. लूला के साथ 14 कैबिनेट मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल आ रहा है. 260 कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधि भी आ रहे हैं. भारत और ब्राजील के बीच वीजा अवधि 5 से बढ़ाकर 10 साल करने पर भी मुहर लग सकती है.

पीएम मोदी जाएंगे इजरायल!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इजरायल की यात्रा कर सकते हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये जानकारी दी है. इजरायली संसद नेसेट में उनके भाषण की तैयारी चल रही है. नेतन्याहू ने कहा, भारत कोई छोटा देश नहीं है, उसकी आबादी 1.4 अरब है. पीएम मोदी ने आखिरी बार 2017 में इजराइल का दौरा किया था, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे हुए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com