सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम पूरी तरह से दंग हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी इंडियन आइडल के प्लेटफॉर्म पर आकर सुरीली आवाज़ में गाना गा कर महफिल लूट लेता है. पुलिसकर्मी के इस अंदाज़ को देखने के बाद लोग तारीफ कर रहे हैं. अमूमन देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपनी बंदूक के साथ नज़र आते हैं, मगर यह पुलिसकर्मी काफी अलग है. इनकी आवाज़ सुनने के बाद आपको लगेगा कि आप इन्हें सुनते रहें.
देखें वीडियो
मेरा Indian Idol ka audition clip
— Rajat Rathor (@rajat_rathor_rj) October 16, 2023
आप सब के प्यार और दुआ से आज इतने बड़े मंच पर आया हूँ धन्यवाद ऐसे ही support और शेयर करते रहे 🙏🏻😇 #IndianIdol #IndianIdol14 #Singing #delhipolice #copthatsings #rajatrathor#shreyaghosal pic.twitter.com/pxbboYNm72
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिख रहे हैं, इनका नाम रजत राठौर है. ये दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं. इन्होंने इंडियन आइडल में गाना गाकर सबका दिल जीत लिया. इनकी आवाज़ सुनकर जज भी बेहद खुश नज़र आए.
इस वीडियो को ट्विटर पर रजत राठौर ने ही शेयर किया है. इन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में इन्होंने लिखा है- इंडिया आइडल ऑडिशन का क्लिप है. आप सभी के प्यार और दुआ से आज बड़े मंच पर आया हूं. ऐसे ही सपोर्ट करते रहें.
इस गाने को सुनने के बाद कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुस ही प्यारी आवाज़ है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बार तो आपको इंडियन आइडल का विजेता होना चाहिए. पूरे देश को नाज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं