विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2022

ख़तरनाक किंग कोबरा के साथ बाराती में ‘नागिन डांस’ कर रहे थे लोग, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारात में ‘मैं नागिन....’ गाने पर जिंदा कोबरा सांप के साथ डांस करना पांच लोगों को भारी पड़ गया. उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

ख़तरनाक किंग कोबरा के साथ बाराती में ‘नागिन डांस’ कर रहे थे लोग, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

बारीपदा (ओडिशा), 28 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारात में ‘मैं नागिन....' गाने पर जिंदा कोबरा सांप के साथ डांस करना पांच लोगों को भारी पड़ गया. उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित रूप से दिख रहा है कि बुधवार रात को करंजिया शहर में बाराती संपेरे की बांस की टोकरी के साथ नाच रहे हैं, जिसका ढक्कन खुला है जिसमें से सांप दिख रहा है. उन्होंने इसे किराये पर लिया था.

इससे दहशत में आए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पहुंच कर कोबरा को मुक्त कराया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांप का दुरुपयोग करने के लिए संपेरे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूछताछ की जा रही है और वन्यजीव संरक्षण कानून 1982 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

देखें वीडियों- क्लिक करें

सांप हेल्पलाइन के संयोजक शुभेंदु मलिक ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि सांप तेज़ आवाज़ में बज रहे संगीत की वजह से डरा हुआ है. उन्होंने कहा, “ संभवत: सपेरे ने कोबरा के जहर के दांत भी निकाल दिए होंगे जो अवैध है. मैं इस तरह के जघन्य कृत्य करने देने के लिए दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं. संभवत: यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है. ”

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending Video, Viral Video, AJab Gajab Story, Funny Story, King Cobra, Naagin Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com