विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2013

नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल पर मोती के रंग का 'फूल' ढूंढ़ा

नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल पर मोती के रंग का 'फूल' ढूंढ़ा
नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर फूल के आकार वाला अलग तरह का झुरमुट पाया, जिससे लाल ग्रह पर फूलों के खिलने की संभावनाओं को बल मिला है। इसे 'मंगल के फूल' नाम से बुलाया जा रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर फूल के आकार वाला अलग तरह का झुरमुट पाया, जिससे लाल ग्रह पर फूलों के खिलने की संभावनाओं को बल मिला है। इसे 'मंगल के फूल' नाम से बुलाया जा रहा है।

इस झुरमुट की तस्वीर नासा के क्यूरोसिटी रोवर द्वारा पिछले महीने खिंची गई थी। तस्वीर में मोती के रंग वाला यह फूल एक चट्टान की सतह से निकलता दिख रहा है।

'न्यूयॉर्क डेली न्यूज' की खबर के अनुसार अंतरिक्ष की खबरों में दिलचस्पी रखने वाले लोग ऑनलाइन चर्चाओं में विभिन्न राय व्यक्त कर रहे रहे हैं। एक टिप्पणीकार ने कहा कि यह एक खिलते हुए फूल की शुरुआती अवस्था हो सकती है।

इससे पहले, अक्टूबर में इसी तरह की एक खोज सामने आई थी, लेकिन वह प्लास्टिक का टुकड़ा निकला था, जो रोवर से ही वहां गिरा था। लेकिन नासा के प्रवक्ता जी वेबस्टर ने समाचारपत्र को एक ई-मेल में बताया, लेकिन यह झुरमुट चट्टान का ही हिस्सा लग रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मंगल ग्रह, मंगल ग्रह पर फूल, नासा, क्यूरोसिटी रोवर, Mars, Mars Flower, NASA, Curiosity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com