विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

उड़ते विमान के भीतर 'उड़ते दिखे' यात्री, हवाई में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग

ऑस्ट्रेलिया जा रहे एयर कनाडा के यात्री विमान में टर्ब्यूलेंस की वजह से यात्री अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरे, और उसके बाद विमान को हवाई में एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

Also Read in
उड़ते विमान के भीतर 'उड़ते दिखे' यात्री, हवाई में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग
टर्ब्यूलेंस की वजह से यात्री अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरे
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया जा रहे एयर कनाडा के यात्री विमान में टर्ब्यूलेंस की वजह से यात्री अपनी सीटों से उछलकर इधर-उधर गिरे, और उसके बाद विमान को हवाई में एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान कंपनी ने बताया, गुरुवार को वैंकूवर से सिडनी जा रही उड़ान संख्या एसी-33 हवाई द्वीप से दो घंटा आगे निकल जाने के बाद वायुमंडल के टर्ब्यूलेंस में फंस गई, और फिर उसे अमेरिकी द्वीप समूह की राजधानी होनोलूलू तक लौटना पड़ा.

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से भीषण बाढ़, असम में 4 लाख लोग प्रभावित

बयान में बताया गया, "बोइंग 777-200 विमान ने सुबह 6:45 बजे (1645 GMT) 'सामान्य' लैंडिंग की, तथा लगभग 35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं..."

एक यात्री जेस स्मिथ ने स्थानीय टेलीविज़न स्टेशन KHON को बताया, "हम सब छत से टकराए, और सब कुछ नीचे गिर गया... लोग उड़कर गिरे..."

एक अन्य यात्री फैस असद ने KHON से कहा, "विमान अचानक नीचे को आया, और कुछ लोग, जो सीट बेल्ट से बंधे नहीं थे, वे हवा में उठते दिखे, और उनके सिर छत से टकराए... काफी डरावना था..."

अमेरिका के शीर्ष जनरल बोले - वॉशिंगटन को बनाने होंगे पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंध, बताई ये वजह

कनाडाई ब्रॉडकास्टर CBC ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि घटना होनोलूलू से 600 मील (966 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 36,000 फुट (10,973 मीटर) की ऊंचाई पर हुई. विमान में 269 यात्री तथा 15 क्रू सदस्य सवार थे.

बयान में बताया गया, एयर कनाडा यात्रियों के लिए होनोलूलू में होटलों तथा भोजन की व्यवस्था कर रहा है, तथा उड़ान को बहाल करने की कोशिश कर रहा है.

(इनपुट AFP से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Passengers, Flying Plane, Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com