विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

बैग में छिपा 'ज़हर का ज़खीरा', एयरपोर्ट पर 16 ज़िंदा सांपों के साथ धर दबोचा गया यात्री

हाल ही में बैंकॉक से आई फ्लाइट 6E1052 से उतरे एक भारतीय यात्री को 27 जून को ज़िंदा सांपों की तस्करी के आरोप में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया.

बैग में छिपा 'ज़हर का ज़खीरा', एयरपोर्ट पर 16 ज़िंदा सांपों के साथ धर दबोचा गया यात्री
मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए पैसेंजर के बैग से ज़िंदा सांपों का जखीरा बरामद

16 live snakes seized from Bangkok flyer at Mumbai airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बैंकॉक से आई फ्लाइट 6E1052 से उतरे एक भारतीय यात्री को 27 जून को ज़िंदा सांपों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कस्टम्स ज़ोन-III की टीम ने यात्री के व्यवहार में घबराहट देखी और शक के आधार पर उसके बैग की जांच की. जांच में 16 ज़िंदा सांप बरामद हुए, जिन्हें कपड़े की थैलियों में छुपाकर रखा गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यात्री के पास से विभिन्न प्रजातियों के सांप मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:-

दो केन्यन सैंड बोआ (Gongylophis colubrinus).
5 राइनोसॉरस रैट स्नेक (Gonyosoma boulengeri).

Latest and Breaking News on NDTV

एक एल्बिनो रैट स्नेक (Pantherophis guttatus).
दो गार्टर स्नेक्स (Thamnophis spp).

Latest and Breaking News on NDTV

एक कोस्टल बैंडेड कैलिफ़ोर्निया किंग स्नेक (Lampropeltis californiae).
5 एल्बिनो होंडुरन मिल्क स्नेक्स (Lampropeltis triangulum hondurensis).

Latest and Breaking News on NDTV

ये सभी सांप गैरकानूनी तरीके से भारत लाए गए थे. कस्टम विभाग ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सभी सर्पों को जब्त कर लिया और 28 जून को पंचनामा तैयार किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद आरोपी यात्री को कस्टम्स अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. RAWW (Resqink Association for Wildlife Welfare) के विशेषज्ञों की मदद से सांपों की पहचान और सुरक्षित हैंडलिंग की गई. अब Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) कस्टम्स अधिकारियों के साथ मिलकर आगे की जांच कर रहा है और सांपों को उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया में जुटा है.

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारों के मुताबिक, इस तरह की तस्करी वन्यजीवों के लिए बेहद खतरनाक होती है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर अपराध माना जाता है. इस मामले ने एयरपोर्ट सुरक्षा और जीव-जंतुओं की तस्करी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Smuggling Mumbai Airport, Bangkok To Mumbai Flight Snake Case, Live Snakes In Baggage, Wildlife Smuggling India, Customs Arrest Snake Smuggler
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com