विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2024

लाइव शो पर कॉमेडियन ने हनीमून के बारे में पूछा सवाल, पाकिस्तानी सिंगर ने जड़ दिया थप्पड़, फिर किया ये बवाल

गायिका "पब्लिक डिमांड" में एक गेस्ट के तौर पर आईं हुई थी, इस दौरान कॉमेडियन ने हनीमून को लेकर सवाल किया जिस पर वो अपना आपा खो बैठीं.

Also Read in
लाइव शो पर कॉमेडियन ने हनीमून के बारे में पूछा सवाल, पाकिस्तानी सिंगर ने जड़ दिया थप्पड़, फिर किया ये बवाल
कॉमेडियन की बात से नाराज सिंगर ने जड़ दिया थप्पड़

कई बार कॉमेडियन्स लोगों को हंसाने के लिए कुछ ऐसा कह जाते हैं जो सामने वाले को नागवार गुजरता है. एक पाकिस्तानी कॉमेडियन (Comedian) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मशहूर पाकिस्तानी गायिका शाजिया मंजूर (Pakistani singer Shazia Manzoor) ने लाइव शो (Live Show) में तीखी नोकझोंक के बाद कॉमेडियन शेरी नन्हा को थप्पड़ जड़ दिया. गायिका "पब्लिक डिमांड" में एक गेस्ट के तौर पर आईं हुई थी, इस दौरान कॉमेडियन ने हनीमून को लेकर सवाल किया जिस पर वो अपना आपा खो बैठीं.

इस वाकये का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में, शेरी नन्हा ने मजाक में पूछा, "शाज़िया, हमारी शादी होने के बाद, मैं तुम्हें तुरंत हमारे हनीमून के लिए मोंटे कार्लो ले जाऊंगा. क्या तुम मुझे बता सकती हो कि तुम किस क्लास में जाना चाहती हो?" इस सवाल पर शाजिया बेहद नाराज हुईं और दोनों में बहस शुरू हो गई. सिंगर ने कॉमेडियन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.

उन्होंने कहा, "पिछली बार मैंने आपकी बातों को एक प्रैंक बता दिया था और इसे छुपाया लेकिन इस बार मैं गंभीर हूं, क्या आप महिलाओं के साथ इसी तरह बात करते हैं? आप 'हनीमून' कह रहे हैं. आप महिलाओं से इसी तरह बात करते हैं?"

मेजबान मोहसिन अब्बास हैदर ने हस्तक्षेप किया और नन्हा को सख्ती से याद दिलाया कि वह स्क्रिप्ट पर कायम रहें और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी ओर स्क्रिप्ट में लाइन्स जोड़ा न करें.

यहां देखें वीडियो:

नाराज गायिका स्टूडियो से बाहर चली गई और कहा कि वह फिर कभी शो में नहीं आएगी. हालांकि वायरल वीडियो ने घटना की प्रामाणिकता के बारे में अटकलें तेज कर दी हैं, जिससे कुछ लोगों को यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह स्क्रिप्टेड था.

वीडियो पर कमेंट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, "शायद ये सब स्क्रिप्टेड हो और आखिर में ये एक प्रैंक ही निकले. दूसरे ने लिखा, "नहीं, यह स्क्रिप्टेड है." तीसरे यूजर ने लिखा, "अंत में यह एक मजाक निकला."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Singer Slaps Comedian, Shazia, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com