विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2023

खुद को शकीरा समझ आम वाले ने गाया Waka Waka का गजब रीमिक्स, अनोखे अंदाज में बटोरे कस्टमर

आपको कच्चा बादाम से लेकर अमरूद वाले और रेहड़ी वाले तो याद ही होंगे, जो अक्सर फ्रूट बेचकर गाना गाते हुए लोगों का दिल जीत चुके हैं. इसी कड़ी में एक और विक्रेता मार्केट में मशहूर हो रहा है.

खुद को शकीरा समझ आम वाले ने गाया Waka Waka का गजब रीमिक्स, अनोखे अंदाज में बटोरे कस्टमर
गजब अंदाज में आम बेचते शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

बदलते समय लोग खुद को औरों से अलग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और यही वजह है कि आगे बढ़ने के लिए लोग आए दिन तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट खोज निकालते हैं. अब बीते कुछ समय से वायरल स्ट्रीट वेंडर्स को ही ले लीजिए, जो कस्टमर का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं. आपको कच्चा बादाम से लेकर अमरूद वाले और रेहड़ी वाले तो याद ही होंगे, जो अक्सर फ्रूट बेचकर गाना गाते हुए लोगों का दिल जीत चुके हैं. इसी कड़ी में एक और विक्रेता मार्केट में मशहूर हो रहा है. वीडियो में एक आम वाला शकीरा का वाका-वाका गाना गाते हुए आम बेचता नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान के पंजाब का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके लोग इस पाकिस्तानी शख्स के इस गजब के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पांच दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 3 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो में शख्स शकीरा का गाना वाका-वाका गाते हुए अतरंगी अंदाज में आम बेचता दिखाई पड़ रहा है.

वीडियो देख चुके कुछ लोग शख्स को पाकिस्तानी शकीरा बता रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. यूं तो सोशल मीडिया पर अतरंगी और अजीबोगरीब वायरल वीडियो की कोई कमी नहीं है, जिन्हें देखकर क  ई बार खुद की हंसी को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में ऐसे कई ट्रेंडिंग वीडियोज और रील्स देखने को मिलते रहे हैं, जो अजब-गजब आइडियाज से ध्यान खींच ही लेते हैं.

ये भी देखें- सारा अली खान ने पैपराजी के साथ की गपशप, जरा हटके जरा बचके देखने का किया अनुरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Man Sings Waka Waka Song, Pakistani Shakira, Waka Waka Song, Innovative Modification, Mango Seller Viral Video, Shakira Song, Viral Video, Pakistan Viral Video, Hilarious Video, Funny Video, Fruit Seller Jingle, Fruit Seller Unique Style, Fruit Seller Viral Video, Fruit Sellers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com