एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के एक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दिन एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में इस कपल को हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के पॉप्युलर गाने क्या बात ऐ पर डांस करते देखा जा सकता है. स्टेज पर अपने परिवार और दोस्तों के सामने डांस करते हुए वे खूबसूरती से अपने स्टेप्स कर रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन की पहचान अनुम हसन और मोहम्मद शहरयार के रूप में हुई है. वीडियो को शुरू में कपल द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था और बाद में इसे सोशल मीडिया पर कई अन्य पेजों द्वारा पोस्ट किया गया.
देखें Video:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में अनु और शहरयार को अपने स्टेप्स में पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए देखा जा सकता है और इनका डांस कमाल का है. वीडियो में आप उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को उनकी शादी के दिन परफॉर्म करते हुए उनके लिए चीयर करते देखा जा सकता है. मोहम्मद शहरयार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या बात है. हां मैं कुछ स्टेप्स भूल गया था, लेकिन यह अच्छा है."
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोगों का कहना है कि कपल के इस डांस ने उनका दिल जीत लिया है. ये वीडियो और कपल की स्माइल दोनों ही बहुत प्यारी है. एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि वह डांसर नहीं है और फिर भी वह बहुत अच्छा डांस करता है." दूसरे ने लिखा, "जिस तरह से वह मुस्कुरा रही है और उस शख्स को देख रही है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं