विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2023

कच्चा बादाम गाने पर पाकिस्तानी बच्चे का डांस वायरल, स्टाइल में ऐसे लहराईं ज़ुल्फें, बड़े-बड़े हीरो को भी कर दिया फेल

पाकिस्तान (Pakistan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक छोटा लड़का एक शादी समारोह में कच्चा बादाम पर डांस कर रहा है.

कच्चा बादाम गाने पर पाकिस्तानी बच्चे का डांस वायरल, स्टाइल में ऐसे लहराईं ज़ुल्फें, बड़े-बड़े हीरो को भी कर दिया फेल
कच्चा बादाम गाने पर पाकिस्तानी बच्चे का डांस वायरल

कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाना 2022 में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया. बॉलीवुड हस्तियों से लेकर प्रभावशाली लोगों तक, हर कोई कच्चा बादाम ट्रेंड से जुड़ा गया था, जो जंगल की आग की तरह फैल रहा था. ये गाना एक साल पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कि गाने का क्रेज अभी तक कम नहीं हुआ है. पाकिस्तान (Pakistan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक छोटा लड़का एक शादी समारोह में कच्चा बादाम पर डांस कर रहा है.

वीडियो में एक छोटे लड़के को कच्चा बादाम गाने पर नाचते हुए दिखाया गया है और शादी में आए गेस्ट उसको चीयर कर रहे हैं. वह डांस के स्टेप्स जानता था और उसने बिना एक भी स्टेप चूके उन्हें पूरा किया. छोटे लड़के की प्यारी परफॉर्मेंस को न केवल शादी में मेहमानों ने पसंद किया, बल्कि इंटरनेट ने भी इसे उतना ही पसंद किया.

देखें Video:

वीडियो को आर वर्ल्ड फोटोग्राफी (rworld.official) के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया था. इसके 4 लाख से ज्यादा व्यूज हैं.

वायरल गाने को पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुबन बद्याकर (Bhuban Badyakar) ने गाया था. इस ट्रैक ने बद्याकर को स्टारडम तक पहुंचा दिया. 

International Yoga Day पर Maharashtra में महिलाओं ने किया साड़ी पहनकर Yoga

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Boy Dances To Kacha Badam, Kacha Badam, Kacha Badam Dance, Viral Video, Viral Video Of Pakistani Boy Dance, Pakistani Boy, Pakistani Boy Dance, Pakistani Boy Dance Video, Dance Video Of Pakistani Boy, Dance Video, Trending Video, Trending Video Hindi, Pakistani Boy Video, Pakistani Boy Video Viral, Pakistani Boy Viral Video, Bhuban Badyakar, Kacha Badam Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com