विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

VIDEO: बिना किसी हारनेस के सरसराते हुए पहाड़ों पर चढ़ी महिला, देख लोग बोले- ये तो स्पाइडर वुमन है

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक पहाड़ चढ़ती महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला बड़ी ही आसानी से एक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रही है.

VIDEO: बिना किसी हारनेस के सरसराते हुए पहाड़ों पर चढ़ी महिला, देख लोग बोले- ये तो स्पाइडर वुमन है
स्पाइडर वुमन बनी पहाड़ी बहनजी...बिना रस्सी चढ़ गई खड़ी चट्टान

Pahadi woman effortlessly climb steep mountain: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पहाड़ी महिला बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खड़ी चट्टान पर सहजता से चढ़ती नजर आ रही है. वीडियो में सलवार-कमीज पहने यह महिला बिना किसी डर के चट्टान पर चढ़ रही है, जिसे देखकर लोग उसे 'स्पाइडर वुमन' कह रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला खतरनाक और ऊबड़-खाबड़ चट्टानों वाले पहाड़ पर चढ़ाई करती दिख रही है. देखा जा सकता है कि, सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर, जहां एक छोटी सी चूक भी जानलेवा हो सकती है, वहां यह महिला अकेले ही बिना किसी रस्सी या सुरक्षा उपकरण के पूरे आत्मविश्वास के साथ पहाड़ पर चढ़ाई कर रही है.

यहां देखें वीडियो

सरसराते हुए पहाड़ की चोटी पर पहुंच गई महिला (Pahadi Woman climbs mountain)

यह वीडियो हिमाचल प्रदेश की एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर का बताया जा रहा है, जिसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर निखिल सैनी नामक यूजर ने साझा किया है. वीडियो में महिला से पूछा जाता है कि कैसा लग रहा है, तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, 'बहुत अच्छा लग रहा है.' इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हम तो घास ले कर आते हैं गांव में ऐसे रस्तों से.' एक अन्य ने कहा,'मेरी दादी 84 साल की हैं और वह ऐसी ही खड़ी चढ़ाई पर घास के साथ चढ़ जाती हैं.' 

हिम्मत देखी आपने? (Pahadi woman Viral Video)

एक यूजर ने टिप्पणी की, 'यह हमारे अंदर आनुवंशिक रूप से समाहित है. हम बिना किसी चढ़ाई उपकरण का उपयोग किए पहाड़ों पर चढ़ने में सक्षम हैं.' यह वीडियो न केवल इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की व्यक्तिगत क्षमता को दर्शाता है, बल्कि पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की ताकत और साहस को भी उजागर करता है. यह दिखाता है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी महिलाएं अपने कार्यों को निपुणता से पूरा करती हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'यह महिला एक सुपरह्यूमन है. इतनी ऊंचाई पर बिना डर के चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं.'

ये भी पढ़ें:- सिर्फ AC या सिलिंडर ही नहीं, कमोड भी हो सकता है ब्लास्ट

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahadi Woman Climbs Steep Mountain Effortlessly Viral Video, Pahadi Woman Climbs Steep Mountain, Pahadi Woman Climbs Mountain, Pahadi Woman Viral Video, Amazing Video, Amazing Viral Video, Viral Video, Trending Video, Women Climed On Mountain, Mountain, Viral News, Trending News, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com