जब कोई अजनबी आपके घर के गेट के सामने अपनी गाड़ी पार्क करता है तो क्या यह बात आपको परेशान नहीं करती है? आप इस बात से सहमत हो सकते हैं कि ये मामला बहुत मुश्किल के साथ खत्म होता है, जो कुछ ही समय में गुस्से में बदल सकता है. हालांकि, कोरमंगला (Koramangala) के कुछ निवासियों ने अपने गुस्से को कुछ अजीब नो पार्किंग साइन्स (No Parking signs) में बदल दिया. आदित्य मोरारका नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर उन अजीब साइन्स की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जो आपको भी अजीब लगने वाले हैं.
वायरल हो रहे इस पोस्ट में आदित्य मोरारका (Aditya Morarka) ने नो पार्किंग साइन बोर्ड (No Parking sign boards) की दो तस्वीरें शेयर कीं. उनमें से एक पर लिखा है, "यहां पार्किंग के बारे में भी मत सोचो", दूसरा पर लिखा है, "नो पार्किंग. 5 मिनट नहीं, 30 सेकंड नहीं, बिल्कुल नहीं". आदित्य ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "कोरमंगला के घर के मालिकों के मन में वाहन मालिकों के लिए कोई सहूलियत नहीं थी."
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
देखें Photo:
Koramangala house owners got no chill for vehicle owners ???? pic.twitter.com/5BOUK1qdxh
— Aditya Morarka (@AdityaMorarka) July 3, 2022
पोस्ट ने ट्विटर पर चर्चा शुरू कर दी, क्योंकि लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करने लगे. एक यूजर ने लिखा, "यह सबसे गलत तरह का उपद्रव है जब कोई अपनी कार को गेट के ठीक सामने पार्क करता है और आप अपनी कार नहीं निकाल सकते!" दूसरे यूजर ने लिखा, "हालांकि लोगों को किसी की पार्किंग से समस्या क्यों है? खासकर अगर कोई सड़क पर पार्किंग कर रहा है? सड़क उनकी निजी संपत्ति नहीं है."
जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग अवरुद्ध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं