विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : 9 उम्मीदवारों ने Whatsapp के माध्यम से भरा नामांकन

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए 9 उम्मीदवारों ने व्हाट्सएप के माध्यम से नामांकन दायर किया है.

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : 9 उम्मीदवारों ने Whatsapp के माध्यम से भरा नामांकन
प्रतीकात्मक फोटो.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए 9 उम्मीदवारों ने व्हाट्सएप के माध्यम से नामांकन दायर किया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी गई. राज्य चुनाव आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने अदालत से कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई 

अदालत ने मंगलवार को आयोग को दक्षिण 24 परगना जिले में भांगर की पोलरहाट द्वितीय ग्राम पंचायत के 11 उम्मीदवारों के लिए नामाकंन करने का प्रबंध करने का निर्देश दिया था, क्योंकि इन उम्मीदवारों ने दावा किया था कि उन्हें सशस्त्र गुंडे नामांकन संबंधी कार्यालय तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं. याचिकाकर्ता शर्मिष्ठा चौधरी ने न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की अदालत से कहा कि 11 में से 9 उम्मीदवारों ने व्हाट्सएप के माध्यम से नामांकन दायर किया.

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने कहा पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम फिर से निर्धारित हो

याचिकाकर्ता ने कहा कि उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों का फोटो खींचकर उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा, क्योंकि अलीपुर सर्वे भवन पर उनसे बुरा व्यवहार किया गया था. साथ ही उनके कागजात छीन लिए गए थे. आयोग ने उन्हें इसी इमारत पर नामांकन दाखिल करने के लिए जाने को कहा था. 

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Panchayat Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com