कई बार हमें कुछ ऐसी चीजें पढ़ने को मिल जाती हैं, जिनका असल जीवन से कोई लेना देना नहीं होता. सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग (Newspaper Clip) वायरल हो रही है, जिसमें कुछ ऐसा लिखा कि उसपर आप किसी भी तरह से यकीन नहीं कर पाएंगे. इस न्यूज पेपर क्लिप को आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ट्विस्टिंग के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा ट्विस्ट. इस ट्वीट को अबतक 17 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. साथ ही सैंकड़ों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
The biggest twist ever in the history of twisting. Read till end. pic.twitter.com/7Z5nduQTpK
— Parveen Kaswan (@ParveenKaswan) September 1, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रही न्यूज पेपर की क्लिप एक खबर है, जिसके शीर्षक में लिखा है- खड़े वाहन में घुस गया सांप. लेकिन, जब आप खबर को पूरा पढ़ेंगे तब आपको एहसास होगा कि इस खबर में एक जबरदस्त ट्विस्ट है, जिसके बारे में आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. अखबार में छपी इस खबर में लिखा है- करबला के पास खड़ी कार में रविवार की देर शाम में सांप घुस आया. कार में बैठने से पहले वाहन स्वामी की नजर सांप में पड़ गई. इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. काफी देर के रेस्क्यू में तेंदुए की जान नहीं बच सकी.
इस खबर को पढ़ने के बाद लोगों का दिमाग ही घूम गया. बहुत से लोग तो कहने लगे कि हो सकता है सांप का नाम ही तेंदुआ हो. या फिर वो जरूर इच्छाधारी सांप होगा. खबर पढ़ने के बाद आपको क्या लग रहा है ? कमेंट करके हमें जरूर बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं