New Year's Resolutions 2019: हर नए साल पर हम सभी नए-नए रेज़ोल्यूशन्स बनाते हैं. खुद से ये वादा करते हैं इस बार हम इन्हें पूरा कर लेंगे. लेकिन साल के खत्म होते-होते खुद से किए गए ये वायदे ना जाने कहां छूमंतर हो जाते हैं. इस तरह कोई भी अपने इन रेज़ोल्यूशन्स को पूरे नहीं कर पाता. लेकिन इस नए साल 2019 (Happy New Year 2019) में कोशिश करें कि ऐसा ना हो. इसीलिए आपके लिए यहां बेहद ही आसानी से पूरे होने वाले वायदों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. इनवेस्ट करें
कहते हैं अपने हाथ में पैसा हो तो नींव मज़बूत बनी रहती है. आप 2019 से ही अपनी इस नींव को और मज़बूत करें और तमाम तरह के इनवेस्टमेंट प्लैन्स पर नज़र करें. इससे ना सिर्फ आपका बल्कि आपके परिवार का भविष्य भी सिक्योर रहेगा.
2. ट्रैवल करें
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा...जी हां, बॉलीवुड की ये फिल्म लाइफ का बहुत ही बढ़िया मैसेज देती है. वो ये कि ट्रैवल करने से ना सिर्फ सोच फ्रेश होती है बल्कि सारी टेन्शन भी गायब हो जाती हैं. इसीलिए साल 2019 में कुछ समय अपने वक्त और सेविंग को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल में दें.
इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, मिलेगा खुशनुमां मौसम और बेहतरीन नज़ारे
3. फोकस बनाएं
सिर्फ एक फोकस लाइफ की हर छोटी-बढ़ी चीज़ को बेस्ट बना देता है. फोकस काम में हो या लाइफ के छोटे-छोटे लमहों में, इसे बनाएं रखें. इससे आपकी लाइप की हर चीज़ उलझने के बजाय सुलझती चली जाएगी.
4. खुद को वक्त दें
चाहे सुबह का 10 मिनट का मेडिटेशन हो या फिर शाम की 15 मिनट की वॉक. खुद को अकेले वक्त देने से अपने आप को ज्यादा समझने का मौका मिलता है और फोकस क्लीयर होता है.
5. हेल्दी खाएं
साल 2019 का ये सबसे अहम वादों में से एक हो सकता है. क्योंकि हेल्थ है तो वेल्थ है. जी हां, इस साल हेल्दी खाएं और अपने शरीर का ध्यान रखें. क्योंकि तन अच्छा होगा तो मन अच्छा होगा और मन अच्छा होगा तो लाइफ का हर एक काम अच्छा होगा.
Happy New Year 2019!
दिल्ली के पास मौजूद इन 5 जगहों पर करें New Year 2019 का स्वागत
VIDEO: फिल्म रिव्यू: जानिए कैसी है फिल्म 'इंदु सरकार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं