विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2015

शार्क की ऐसी प्रजाति मिली जो अपने प्रकाश से समुद्र को कर देती है रोशन

शार्क की ऐसी प्रजाति मिली जो अपने प्रकाश से समुद्र को कर देती है रोशन
फोटो प्रतीकात्‍मक
न्‍यूयॉर्क: शोधकर्ताओं ने गहरे समुद्र में प्रकाश उत्पन्न करने वाली लैंटर्नशार्क की एक नई प्रजाति खोजी है। शोधकर्ताओं ने कहा कि एटमोपटेरस बेंकलेई नामक यह नई प्रजाति एकमात्र प्रजाति है, जिसकी खोज मध्य अमेरिका के प्रशांत तट पर हुई है।

लैंटर्नशार्क की 40 प्रजातियों में होती है यह क्षमता
अध्ययन के मुताबिक, खोजी गई नई प्रजाति को इसके रंग, शरीर की माप, डर्मल डेंटिकल्स की सजावट और वयस्क होने पर शरीर की माप के आधार पर दूसरी प्रजातियों से अलग किया जा सकता है। लैंटर्नशार्क की 40 प्रजातियों में समुद्र में प्रकाश बिखेरने की क्षमता होती है।

'ओशन साइंस फाउंडेशन' में प्रकाशित हुआ निष्‍कर्ष
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पैसिफिक शार्क रिसर्च सेंटर में अध्ययन के मुख्य लेखक विकी वास्क्वेज ने कहा कि इसके शरीर का रंग गहरा काला है, जबकि अन्य लैंटर्नशार्क का रंग भूरा होता है।लाइव साइंस की एक रपट के मुताबिक, खोजी गई नई शार्क के शरीर पर फोटोफोर्स की संख्या व वितरण अन्य लैंटर्नशार्क की तुलना में अलग होती है। ये छोटे-छोटे कपनुमा होते हैं, जो लैंटर्नशार्क को अंधेरे में चमकने की क्षमता प्रदान करते हैं। अध्ययन का निष्कर्ष पत्रिका 'ओशन साइंस फाउंडेशन' में प्रकाशित हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
खाट ऐसी कि एकसाथ आराम से बैठ सकते हैं 100 लोग, लंबाई-चौड़ाई देख रह जाएंगे दंग, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
शार्क की ऐसी प्रजाति मिली जो अपने प्रकाश से समुद्र को कर देती है रोशन
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Next Article
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com