सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर ही खतरनाक स्टंट्स और हैरतअंगेज करने वाली करतबबाजी के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. फिलहाल, इस कड़ी में इंस्टाग्राम पर किसी निन्जा की तरह स्टंट करते एक छोटे से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बच्ची की चपलता और सटीकता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. इंस्टाग्राम पर छाए इस छोटे से बच्चे का स्टंट वीडियो अब तक करोड़ों व्यूज और खूब सारी चर्चा बटोर चुका है, यह सिलसिला अभी भी जारी है. नेटिजन्स को बच्चे की स्टंटबाजी बेहद पसंद आ रही है. कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे की तारीफों के पुल बांधे नहीं थक रहे हैं.
गजब के निंजा स्टंट्स
वायरल वीडियो में छोटा सा बच्चा सबसे पहले जमीन से लगे टायरों पर कूदते हुए दिखाई देता है. इसके बाद वह अगले प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रस्सियों के सहारे आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. वीडियो में बच्चा एक के बाद दूसरे निंजा चैलेंज के हर स्टेज को पूरे फोकस और बारीकी के साथ पार करता हुआ नजर आता है. क्लिप में नजर आ रहे बच्चे का नाम ईस्टन फ्लेचर है जो बारबाडोस के निंजा थ्रोडाउन कॉम्पिटिशन में परफॉर्म करता हुआ नजर आ रहा है. ईस्टन के पिता क्रिस एल फ्लेचर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टंट परफॉर्म कर रहे अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है, जो अब वायरल हो चुका है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखें वीडियो
व्यूज और लाइक्स की बरसात
इंस्टाग्राम पर पिता क्रिस की ओर से साझा किए गए निन्जा स्टंट्स परफॉर्म कर रहे ईस्टन का शानदार वीडियो नेटिजन्स को बेहद पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 25.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 85 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे अन्य 19 लाख यूजर्स के साथ शेयर किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मारवल को पता है कि उसका अगला स्पाइडर मैन कौन है." दूसरे यूजर ने लिखा, "बच्चे का अपर बॉडी स्ट्रेंथ इस दुनिया से बाहर का है."
ये भी देखेंः- कमजोर दिल वाले ना देखें ये VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं