विज्ञापन

मौत के बाद शरीर का क्या होता है? मशहूर साइंटिस्ट ने खोला राज, बताया कहां चली जाती है आपकी 'एनर्जी'

क्या आप जानते हैं कि मरने के बाद इंसान गायब नहीं होता, बल्कि एक नए सफर पर निकल जाता है? मशहूर एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डीग्रेस टायसन ने बताया है कि, मौत के बाद हमारी बॉडी ब्रह्मांड का हिस्सा कैसे बनती है, सुनकर दंग रह जाएंगे.

मौत के बाद शरीर का क्या होता है? मशहूर साइंटिस्ट ने खोला राज, बताया कहां चली जाती है आपकी 'एनर्जी'
क्या हम मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं? नील डीग्रेस टायसन ने समझाया मौत के बाद का 'एनर्जी कनेक्शन'

What happens after death science: मौत का नाम सुनते ही जेहन में सन्नाटा छा जाता है, लेकिन जनाब, साइंस की दुनिया इसे 'द एंड' नहीं बल्कि एक 'नया आगाज' मानती है. मशहूर वैज्ञानिक नील डीग्रेस टायसन ने हाल ही में अपने 'स्टारटॉक' पॉडकास्ट में मौत के बाद के उस सफर से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग चकरा जाए. टायसन का कहना है कि हमारा शरीर कोई रद्दी नहीं है जिसे फेंक दिया जाए, बल्कि यह ऊर्जा का एक खजाना है, जो मरने के बाद बस अपना चोला बदल लेता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-आसमान में गूंजी किलकारी! 34 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में आया 'नन्हा मुसाफिर', करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टायसन को मिट्टी में दफन होना ज्यादा रास आता है. उनका तर्क बड़ा सीधा और देसी है. वो कहते हैं कि जब हमें दफनाया जाता है, तो हमारे शरीर के फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े, बैक्टीरिया और फंगस बड़े चाव से खाते हैं. इस तरह हमारे शरीर की ऊर्जा वापस धरती मां की गोद में समा जाती है और पेड़-पौधों के जरिए फिर से जीवन का हिस्सा बन जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

मौत के बाद खत्म नहीं होता वजूद (Neil deGrasse Tyson StarTalk death)

अब बात करते हैं उन लोगों की जिन्हें जलाया जाता है. टायसन बताते हैं कि दाह संस्कार (Cremation) के दौरान शरीर की ऊर्जा नष्ट नहीं होती, बल्कि वो गर्मी (Heat) में बदल जाती है. यह गर्मी 'इन्फ्रारेड एनर्जी' के रूप में प्रकाश की रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर भागती है. मिसाल के तौर पर, अगर किसी शख्स को चार साल पहले जलाया गया था, तो उसके शरीर से निकली ऊर्जा अब तक हमारे सौर मंडल के सबसे करीबी सितारे 'अल्फा सेंटौरी' तक पहुंच चुकी होगी, यानी रूह रहे न रहे, आपकी ऊर्जा सितारों के बीच मटरगश्ती कर रही होती है.

ये भी पढ़ें:-सावधान! इस जेल में जाने के लिए जुर्म नहीं, सिर्फ 500 की पर्ची कटेगी, देखें क्या है 'फील द जेल'

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

मिट्टी से आए थे और मिट्टी में ही मिल गए (Human body energy after death)

इंजीनियर अर्विन ऐश ने भी इस गुत्थी को सुलझाते हुए बताया कि, हमारे परमाणु (Atoms) कभी मरते नहीं हैं. राख बनने के बाद भी हम मिट्टी में मिलकर पौधों का हिस्सा बनते हैं और फिर किसी दूसरे जीव के शरीर में पहुंच जाते हैं. यह सब थर्मोडायनामिक्स के उस पहले कानून पर टिका है, जो कहता है कि ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही खत्म किया जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबर के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens After Death Science, Neil DeGrasse Tyson StarTalk Death, Human Body Energy After Death, Law Of Thermodynamics Death, Life After Death Scientific Facts, Neil DeGrasse Tyson, Death And Energy Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com