विज्ञापन

अंतरिक्ष से ली गई नील नदी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें कुदरत का अनोखा रूप

स्पेस (Space) से हमारी पृथ्वी कैसी लगती है, इसकी एक खूबसूरत झलक नासा की एस्ट्रोनॉट जोसिका मीर ने दुनिया के साथ शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर नील नदी की कुछ ऐसी अनोखी फोटो शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं.

अंतरिक्ष से ली गई नील नदी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें कुदरत का अनोखा रूप
अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दुनिया की सबसे लंबी नील नदी? नासा एस्ट्रोनॉट की तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान
@Astro_Jessica

Nile River From Space: सोचिए अगर आपको हजारों किलोमीटर ऊपर आसमान से धरती के सबसे खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिले, तो आपको कैसा लगेगा. नासा की फेमस एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ऐसी ही शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नील नदी का घुमावदार और खूबसूरत अनोखा रास्ता साफ-साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल

मदर नेचर की अनमोल आर्टवर्क (nature photography)

एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर ने इन तस्वीरों को अपने X अकाउंट '@Astro_Jessica' से शेयर किया है. तस्वीरों को शेयर करते हुए जेसिका मीर ने लिखा है, 'अपने हफ्ते की शुरुआत कुदरत की इस बेहतरीन कारीगरी के साथ कीजिए. अंतरिक्ष से ली गई इन तस्वीरों में रेगिस्तान के बीच से गुजरती नील नदी का नीला पानी और आसपास का माहौल किसी पेंटिंग जैसा नजर आता है. जमीन पर रहकर हम कभी भी इस विशाल नदी का ऐसा खूबसूरत रूप नहीं देख पाते हैं.'

तस्वीरों पर दिल हार बैठा सोशल मीडिया (Viral Photos)

जैसे ही जेसिका मीर की ये पोस्ट इंटरनेट पर आई, लोग एक टक बस इन तस्वीरों को देखते रह गए. तस्वीरों की तारीफ करते हुए लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. फोटो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'इसमें से कोई एक पसंदीदा फोटो चुनना बहुत मुश्किल काम है.' वहीं तारीफों के पुल बांधते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस नजारे को असली आर्ट कहते हैं.' ये तस्वीरें खूब देखी और पसंद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:-'ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार' हुआ सच, भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भेजा लोटस शेप्ड डायमंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jessica Meir, Nile River, Earth From Space, Nature Photography, Planet Earth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com