विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2019

NASA की अंतरिक्ष यात्री ने बनाया रिकॉर्ड, स्पेस स्टेशन में रहेंगी सबसे ज्यादा समय तक, जानें खास बातें

नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) क्रिस्टीना कोच (Christina H Koch) के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं.

NASA की अंतरिक्ष यात्री ने बनाया रिकॉर्ड, स्पेस स्टेशन में रहेंगी सबसे ज्यादा समय तक, जानें खास बातें

नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) क्रिस्टीना कोच (Christina H Koch) के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं. किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन में बिताया गया यह सबसे अधिक समय होगा.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में पाए गए Bacteria, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बताया खतरे की घंटी

कोच 14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं और अब तैयार समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020तक वहां रहेंगी. इससे पहले 2016-17 में अतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने का रिकॉर्ड बनाया था. पुरुषों में सबसे अधिक 340 दिन स्कॉट केली ने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए हैं. यह रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया गया था.

चंद्रमा पर पानी! नासा इस रहस्य को खोजने में जुटा, उल्कापिंडीय धाराएं मिलीं

नासा और उसके आईएसएस सहयोगी ने भविष्य के लिए नई समयसूची और नए चालक दल के लिए कार्यक्रम तय किया है, जिसके अनुसार नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी और नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रू मोर्गन की यात्रा में विस्तार किया जाएगा.

(इनपुट-भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
तमन्ना भाटिया के गाने पर अपने डांस से 'अंकल' ने लगा दी आग, लोग बोले- संभलकर 'चचा' पीछे ही पेट्रोल पंप है
NASA की अंतरिक्ष यात्री ने बनाया रिकॉर्ड, स्पेस स्टेशन में रहेंगी सबसे ज्यादा समय तक, जानें खास बातें
कैब सर्विस ने 2 किमी के लिए चार्ज की इतनी ज्यादा रकम, देखकर उड़े शख्स के होश, शेयर किया स्क्रीन शॉट, भड़के यूजर्स
Next Article
कैब सर्विस ने 2 किमी के लिए चार्ज की इतनी ज्यादा रकम, देखकर उड़े शख्स के होश, शेयर किया स्क्रीन शॉट, भड़के यूजर्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;