AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बाटला हाउस स्थित घर पर ED वक्फ बोर्ड से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की. ईडी द्वारा सोमवार सुबह-सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी की जा रही है. इसको लेकर अमानतुल्लाह ने एक वीडियो भी शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज सुबह-सुबह 7 बजे ईडी वाले मेरे घर पर हैं.
ईडी सूत्रों के मुताबिक टीम जब अमानतुल्लाह के घर पहुचीं तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. ईडी टीम उनके घर पर वक़्फ़ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर पहुंची है. ईडी के अधिकारी अमानतुल्ला से पूछताछ कर रहे हैं. इससे पहले ईडी के अधिकारी फ्लैट के बाहर बिल्डिंग की सीढ़ियों पर खड़े थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "सर्च वॉरेंट के नाम पर ईडी वाले मुझे अरेस्ट करने आए हैं. मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं".
'मुझे गिरफ्तार करने पहुंची ED की टीम...'
— NDTV India (@ndtvindia) September 2, 2024
दिल्ली के ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड पड़ी है. अमानतुल्लाह खान ने X पर वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होनें लिखा-'मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं.'#AmanatullahKhan | #ED | #AAP pic.twitter.com/3m7wc4yuPs
अमानतुल्लाह खान ने कहा, "वो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरी पार्टी को भी परेशान कर रहे हैं. उनका मकसद है हमें तोड़ना और हमें अलग करना. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम टूटने वाले नहीं हैं लेकिन हम इनसे नहीं डरेंगे. मुझे कोर्ट पर यकीन है कि जिस तरह से हमें पहले इंसाफ मिला है, उसी तरह से आगे भी मिलेगा. आप जिस तरह पहले साथ रहे हैं, उसी तरह अपना साथ बनाए रखिए".
उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है और इसके अलावा भी कई फर्जी मुकदमे मेरे खिलाफ किए गए हैं. मैं आपसे सिर्फ यही कहूंगा कि आप लोग मेरे परिवार का भी ध्यान रखिएगा और मेरी सरकार आप लोगों के सभी काम कराएगी."
आप नेता संजय सिंह ने किया ट्वीट
इस पर आप नेता संजय सिंह ने कहा, "भले ही सुप्रीम कोर्ट से बार बार ईडी को चेतावनी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि आप दुर्भावना से जांच मत कीजिए लेकिन इसके बाद भी वो आज अमानतुल्लाह खान के घर पर छापा मारने के लिए पहुंच गए. वो भी ऐसे वक्त में जब उनकी सासू मां का ऑपरेशन हुआ है, उन्हें कैंसर है. अमानतुल्लाह ने लेटर लिखकर ईडी को बताया था लेकिन फिर भी ईडी सुबह-सुबह उनकी घर पहुंच गई."
जाँच हो रही है या कॉमेडी? ध्यान से पूरा मामला पढ़िए।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 2, 2024
CBI ने 2016 में वक़्फ़बोर्ड के मामले में पर्चा दर्ज किया @KhanAmanatullah को गिरफ़्तार नहीं किया 6 साल के बाद फाइनल चार्जशीट दाखिल की कहा “कोई आर्थिक अपराध नही हुआ”
इसी मामले में 2020 में ACB और ED ने पर्चा दर्ज किया।
ACB ने… pic.twitter.com/ZigAUpgIit
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कही ये बात
वहीं दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस पर कहा, "दिल्ली वक्फ बोर्ड जैसी संस्था में भ्रष्टाचार करने वाले अमानतुल्लाह खान चर्चा में रहते हैं और आज जब ईडी जांच कर रही है तो ये चिल्लाने लगे हैं. अगर आपने चोरी की है या अपराध किया है तो आपको इसका जवाब देगा होगा और कानून सबके लिए बराबर है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं